हिमाचल: 32 वर्षीय शख्स ने निगल लिया जहर, टूटी जीवन की डोर

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: 32 वर्षीय शख्स ने निगल लिया जहर, टूटी जीवन की डोर

ऊना। हिमाचल प्रदेश में आत्महत्या के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला प्रदेश के ऊना जिले से सामने आया है। जहां पर एक 32 वर्षीय शख्स ने जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: तेज रफ़्तार स्‍कॉर्पियो ने 26 वर्षीय बाइक सवार को ठोंका फिर रौंदा; मौके पर टूटी सांसें

वहीं, इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना ज़िला के तहत बसाल में 32 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार पुत्र बलदेव चंद निवासी बसाल के रूप में हुई है। 

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: हिमाचल के दो जिलों में डोली धरती, जानें कहां और कितनी तीव्रता का आया भूकंप

बताया गया रविवार रात सुरेंद्र कुमार ने अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन युवक को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे, जहां पर उपचार के दौरान सुरेंद्र की मौत हो गई। एएसपी विनोद कुमार धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ