ऊना। हिमाचल प्रदेश ,में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच सूबे में अलग-अलग जिलों से लोगों द्वारा लापरवाही बरतने के कई सारे मामले सामने आ रहे हैं। लेकिन सूबे के ऊना जिले से जो ताजा मामला सामने आया है, उसने अबतक सभी लापरवाही वाले मामलों को पीछे छोड़ इस तरह की करतूतों से एक लेवल ऊपर का काम किया है।
यहां से सामने आ रही ताजा अपडेट के अनुसार एक व्यक्ति संक्रमित होने के बावजूद आइसोलेट होने की बजाय पंजाब के कस्बा जालंधर जाकर अपनी बेटी की शादी कर आया। उक्त शख्स जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव बडसाला का रहने वाला बताया जा रहा है।
पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दर्ज की FIR
वहीं, इस मामले का पता चलने के बाद ग्राम पंचायत और जिला प्रशासन के भी हाथ पैर फूल गए हैं। स्थानीय पुलिस ने बीडीओ ऊना रमनवीर द्वारा इस मामले की शिकायत किए जाने के बाद तुंरत एक्शन लेते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार बडसाला की एक युवती की शादी 4 मई की पंजाब में होनी थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: HRTC की चलती बस में कंडक्टर को आया फोन- तुम पॉजिटिव हो, मच गया...
वहीं, इस शादी के एक दिन पहले घर के मुखिया ने अपना कोविड टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट सोमवार शाम को पॉजिटिव आई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बावजूद भी मंगलवार सुबह बेटी की शादी के लिए कोरोना संक्रमित पिता अपने परिवार सदस्यों साथ पंजाब के लिए चला गया।
यह भी पढ़ें: उड़ता हिमाचल: मां को खेत में छोड़ नशे करने चला गया युवक, ओवरडोज से टूटा दम- झाड़ियों में मिला
वहीं, इस बात का पता चलते ही ग्राम पंचायत प्रधान मौके पर पहुंची, तो पाया कि सभी पारिवारिक सदस्य शादी समारोह में चले गए। वापिस लौटने के बाद जब पंचायत प्रधान ने संक्रमित और उसके परिवार के लोगों को आइसोलेट होने की हिदायत दी तो वह उल्टा पंचायत प्रधान से ही उलझ पड़े।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: सर्वदलीय बैठक में बड़ा फैसला- एक माह की सैलरी देंगे सभी MLA, सिंघा ने कही बड़ी बात
उनका कहना था कि जब हमने कोई टेस्ट ही नहीं करवाया तो हमारा टेस्ट पॉजिटिव कैसे आ सकता है। संक्रमित और उसके परिवार द्वारा किए गए व्यवहार के बाद पंचायत प्रधान ने प्रशासन को फौरन मामले की सूचना दी। जिसके बाद बीडीओ ऊना की शिकायत पर पुलिस पर ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks