यह भी पढ़ें: खुशखबरी: हिमाचल के युवाओं के लिए 207 पदों पर नौकरियां, जल्दी करें- ये रही पूरी डीटेल
अब स्थानीय पुलिस ने मारपीट के बाद दोनों की तरफ से मिली शिकायत के आधार पर क्रॉस FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में राकेश कुमार निवासी चमियाड़ी द्वारा बताया गया कि गुरुवार देर शाम वह गाड़ी में अपने घर जा रहा था कि इसी दौरान घर से कुछ दूरी पीछे गांव के ही रमेश कुमार ने गाड़ी पर हमला बोल दिया।
बताया गया कि रमेश कुमार ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और बंदूक से फायर करना चाहा, लेकिन गोली ना होने के चलते बचाव हो गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में बड़ा फ्रॉड: KYC अपडेट के नाम पर खाते से साफ़ हो गए 7 लाख 80 हजार, जानें
आरोपी है कि इस मारपीट में राकेश कुमार व गाड़ी में बैठी पत्नी घायल हुई हैं। राकेश कुमार ने अपनी शिकायत में यह भी बताया है कि आए दिन रमेश कुमार व परिवार सदस्य जान से मारने की धमकी देते हैं।
वहीं, दूसरी तरफ रमेश कुमार ने आरोप लगाया है कि जमीनी विवाद को लेकर तहसीलदार ने मेरे मार्ग पर जाने पर मना किया था। बावजूद इसके जब राकेश कुमार गाड़ी निकालने लगा, तो परिजनों द्वारा पूछने पर झगड़ा करने लगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: दाह संस्कार करने गए थे हो गई जल समाधि, जलस्तर बढ़ने से खड्ड में बहा शव
रमेश कुमार की मानें तो राकेश के बड़े बेटे ने मारपीट के दौरान हमारी स्कूटी भी तोड़ दी। अब थाना बंगाणा के थाना प्रभारी अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि चमियाडी पंचायत के डरोह गांव में रास्ते को लेकर दो पक्षों में लड़ाई हुई है।
एक पक्ष ने एक्टिवा को तोड़ा है और दूसरे पक्ष ने गाड़ी को तोड़ा है। बंगाणा पुलिस ने मौके पर जाकर घटना स्थल का जायज़ा लिया। दोनों पक्षों की शिकायत पत्र पर बंगाणा पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks