यह भी पढ़ें: हिमाचल: पूर्व सीएम वीरभद्र के जिस फैसले पर बीजेपी ने था घेरा, अब वही दे रहा लोगों को सांसें
इस पूरे मामले का पता चलने के बाद फ्लाइंग स्क्वाड की टीम भी मौके पर पहुंची थी लेकिन औपचारिकता पूरी करते हुए कोई बड़ा एक्शन नहीं लिया था। न्यूज़ 4 हिमालयन्स द्वारा इस खबर को प्रमुखता से चलाया गया था, जिस पर अब प्रशासन ने सख्त एक्शन लिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: हाल ही में बने थे प्रधान, सत्ता सुख भोगने से पहले कोरोना ने छीनी सांसें
प्रशासन से कड़ाई बरतते हुए शनिवार को शादी समारोह के दौरान सामूहिक भोज आयोजित करने पर आयोजकों के खिलाफ पहली एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है। जबकि इसी आयोजन में जांच को पहुंचे फ्लाइंग स्क्वायड द्वारा महज औपचारिकता निभाने के चलते सरकारी कर्मचारी को भी नामजद किया गया है।
ये रही कल प्रकशित की गई खबर :
हिमाचल में शादी और 15 तो सिर्फ वेटर थे: फ्लाइंग स्क्वायड की टीम आई पर किया कुछ नहीं
गौरतलब है कि यहां शनिवार को आयोजित शादी में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया था जबकि इस दौरान प्रशासन के ही फ्लाइंग स्क्वायड ( Flying squad) द्वारा भी मौके पर लीपापोती की गई थी। जिसके चलते कार्यक्रम के आयोजक के साथ-साथ फ्लाइंग स्क्वायड के मुखिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks