ऊना। हिमाचल प्रदेश में जहां एक तरफ कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ला रहे हैं। वहीं, सूबे के लोगों द्वारा की जा रही लापरवाहियों का क्रम भी कहीं से टूटता नजर नहीं आ रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा जहां शादियों में मेहमानों को संख्या को 20 तक सीमत कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: CM जयराम ने साफ़ बताया-नहीं लगेगा लॉकडाउन, अधिकारियों को दिए आदेश बताई योजना
वहीं, प्रदेश के ऊना जिले से एक बड़ी ही हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांव कोटला खुर्द में सरकारी नियमों को पूरी तरफ से दरकिनार करते हुए शादी समारोह में सामूहिक भोज का आयोजन कर दिया गया।
इस पूरे मामले में हैरान करने वाली बात तो तब हुई जब मौके पर पहुंची फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने आयोजनकर्ताओं के खिलाफ बिना कोई कार्रवाई अमल में लाए केवल मात्र औपचारिकता निभाई। हालांकि जब शादी समारोह में मीडिया के लोग पहुंचे तो आयोजनकर्ताओं ने सामूहिक भोज में बुलाए हुए मेहमानों को टैंट से भगाना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में कोरोना का आंकड़ा एक लाख पार: 80 हजार से ज्यादा हुए रिकवर, 18000 हैं एक्टिव
बतौर रिपोर्ट्स, यहां आयोजित किए गए सामूहिक भोज में 10 से 15 वेटर भी सेवाएं दे रहे थे। वहीं, संबंध में सवाल किए जाने पर मौके पर पहुंचे फ्लाइंग स्क्वायड के सदस्य राजेंद्र कौशल ने अधिक लोगों की मौजूदगी की बात को सिरे से नकारते हुए कहा कि प्रशासन के आदेश के मुताबिक सामूहिक भोज पर प्रतिबंध 1 मई के बाद से लागू किया जाएगा।
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम में केवल 20 लोग ही मौजूद थे। बता दें कि मीडिया की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले फ्लाइंग स्क्वायड का दस्ता मौजूद था।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks