हिमाचल: कुएं की सफाई के दौरान टुल्लू पंप में उतरा करंट, नहीं सह पाया झटका-गई जान

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: कुएं की सफाई के दौरान टुल्लू पंप में उतरा करंट, नहीं सह पाया झटका-गई जान

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर करंट लगने से एक शख्स की जान चली गई। 

मिली जानकारी के अनुसार जिस वक्त यह हादसा पेश आया उक्त शख्स कुएं की सफाई का काम करने में जुटा हुआ था, इस दौरान टुल्लू पंप में करंट उतर जाने उसे बिजली का झटका लगा जिसके चलते उसकी जान चली गई। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: सोलन जिले में कितने से बजे से कितने बजे तक खुलेंगी दुकानें, यहां जानें

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी गई है। 

यह हादसा थाना बंगाणा के तहत ढयूंगली पंचायत के पडियोला गांव के तहत पेश आया। तक की पहचान अजय कुमार पुत्र देवराज निवासी पडियोला के रूप में हुई है। बताया गया था कि युवक बंगाणा बाजार में स्कूटर रिपेयर के स्पेयर पार्ट की दुकान चलाता था। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: कोरोना से पति की मौत-किसी ने नहीं दिया कंधा, पत्नी ने खुद दी पति की चिता को मुखाग्नि

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह अजय कुमार ग्रामीणों सहित कुएं में उतर कर सफाई कर रहा था। इसी दौरान टुल्लू के पंप में करंट आने से अजय कुमार चपेट में आ गया। 

युवक अजय कुमार को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़सर पहुंचाया गया, लेकिन जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी बंगाणा अशोक कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उक्त घटना की छानबीन की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ