यह हादसा पुलिस थाना अम्ब के तहत रामनगर नकड़ोह में पेश आया। मृतक युवक राहुल पुत्र सतपाल सिंह निवासी चलेट तहसील घनारी का रहने वाला था। बताया गया कि यह हादसा इतना भयानक था की युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: CM जयराम के गृह जिले में श्मशान पर ताला: चिता तक पहुंचाने के लिए चार लोग भी नहीं मिले
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक़ यह हादसा देर रात सवा दस बजे के करीब पेश आया, जब राहुल अपनी बाइक पर चलेट से मुबारिकपुर की तरफ आ रहा था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में आज से सख्ती बढ़ी: ये खबर पढने के बाद ही घरों से निकलें बाहर, यहां है पूरा ब्यौरा
इस दौरान नकड़ोह के रामनगर पहुंचने पर वह विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी की चपेट में आकर हादसे का शिकार हो गया। सिर पर गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शी ने इस हादसे का कारण आरोपित स्कॉर्पियो सवार चमेल सिंह निवासी पीरथीपुर तहसील घनारी को लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए गलत दिशा में आकर बाइक को टक्कर मारना बताया है।
यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: हिमाचल के दो जिलों में डोली धरती, जानें कहां और कितनी तीव्रता का आया भूकंप
डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडे ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मृतक युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर मौके का निरीक्षण करने के बाद हादसे में शामिल दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आरोपित कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks