पेड़ों के बीच में फंसने के कारण ज्यादा नीचे नहीं जा सकी गाड़ी
एक स्थानीय निवासी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया घटना मंगलवार तड़के 4।30 बजे की है। गाड़ी में दो लोग सवार थे। वहीं गाड़ी टैक्सी नंबर थी और उन्होंने अपना पता बैजनाथ का बताया था। उन्होंने बताया कि कोई जानवर उनकी गाड़ी के सामने आ गया उसको बचाते हुए यह हादसा हुआ।
यह भी पढ़ें: कर्फ्यू के बीच शिमला वासियों को थोड़ी राहत: छूट के बाद भी खुले रहेंगे ढाबे; ये काम भी होंगे
गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में गिर गई। गनीमत रही कि पेड़ों के बीच में फंसने से गाड़ी ज्यादा गहरी खाई में नहीं गई। गाड़ी चालक व उसके साथ दूसरे व्यक्ति को कोई गंभीर चोट नहीं लगी। इस बारे में थाना प्रभारी देहरा कुलदीप सिंह ने बताया पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है, हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks