हिमाचल में गज़ब खेल: कोरोना टेस्ट की दो रिपोर्ट- एक में पॉजिटिव, दूसरे में निगेटिव

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में गज़ब खेल: कोरोना टेस्ट की दो रिपोर्ट- एक में पॉजिटिव, दूसरे में निगेटिव

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच सूबे के ऊना जिले से एक बड़ी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। दरअसल, यहां पर एक कोरोना सैंपल की दो अलग-अलग रिपोर्ट सामने आई हैं। पहले एक रिपोर्ट में व्यक्ति को निगेटिव बताया गया तो दूसरी में उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। ऐसे में उक्त व्यक्ति पसोपेश में पड़ गया है कि वह संक्रमित है भी या नहीं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: सरकारी राशन वितरण के नियमों में हुआ बदलाव, रोज 50 लोगों को ही मिलेगा; जानें

वहीं, जिले के संतोषगढ़ में सामने आए इस मामले से स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठना शुरू हो गए हैं। बतौर रिपोर्ट्स, संतोषगढ़ में एक 44 वर्षीय व्यक्ति ने 10 मई को रैपिड एंटीजन टेस्ट में कोरोना जांच करवाई थी। 

इस पर उन्हें व्यक्तिगत रिपोर्ट निगेटिव और कंपाइल जिले की रिपोर्ट में पॉजिटिव बताया गया है। ऐसे मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जाने वाली कोविड जांच रिपोर्ट की प्रमाणिकता पर भी प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: खाई में जा लुढ़की तेज रफ़्तार कार; एक नहीं बचा, दो पहुंचे अस्पताल

बताया गया कि संतोषगढ़ नगर परिषद के वार्ड आठ में रहने वाला उक्त व्यक्ति व्यवसायी भी है, जिसका बाजार के अलावा दूसरी जगह भी आना-जाना लगा रहता है। 

इस व्यवसायी ने बताया कि कोविड जांच के दौरान 10 मई को रैपिड एवं आरटीपीसीआर सैंपल लेने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीम के लोगों का व्यवहार संतोषजनक नहीं रहा। लक्षण होने के चलते भी पहले उनका सैंपल लेने में टीम के लोग आनाकानी करते रहे। जब उन्होंने बार-बार सैंपल लेने के लिए कहा, तब उनका सैंपल लिया गया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में 16 मई तक ख़राब रहेगा मौसम; भारी बारिश-अंधड़ और बर्फबारी का अलर्ट जारी

कुछ देर के बाद उनके मोबाइल पर उनके निगेटिव होने की रिपोर्ट भेज दी गई, जबकि वह खुद की स्थिति को सही नहीं मान रहे थे और उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया। स्वास्थ्य विभाग को जब इस बारे में उन्होंने फिर पूछा तो विभाग की ओर से शाम के वक्त जारी की जाने वाली कोविड जांच सूची में उन्हें पॉजिटिव घोषित कर दिया गया।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ