ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में बीते कल रिपोर्ट किए गए एक मामले में एक महिला पर उसके पति और सास ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी थी। जिसकी वजह से महिला बुरी तरह से झुलस गई थी। अब आज खबर सामने आई है कि महिला ने चंडीगढ़ स्थित PGI अस्पताल में अपना दम तोड़ दिया है।
बता दें कि इस वारदात में महिला 90% तक झुलस गई थी। जिसके बाद उसे हिमाचल में उपचार देने के बाद गंभीर हालत में PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: रात को कमरे में सोया था युवक, मायके से लौटी पत्नी ने उठाया पर टूट चुकी थी सांसें
मृतक महिला की पहचान शारदा देवी उर्फ़ मीना पत्नी, विनोद कुमार निवासी सुंकयाली के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा इस मामले के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि रविवार सुबह शारदा देवी रसोई घर में मौजूद थी, तो आग की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गई। जिसे अंब अस्पताल के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: नदी से बरामद हुई 16 वर्षीय की देह, नहीं हो पा रही पहचान, इस बात की है आशंका
यहां पर गंभीर हालत में अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही महिला के बयान पर पुलिस ने आरोपी पति व सास के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचाराधीन शारदा देवी उर्फ़ मीना (34) ने बयान दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया है कि रविवार सुबह करीव 9 बजे सास व पति ने उसके ऊपर बोतल से मिट्टी का तेल फेंक दिया और पति ने माचिस से आग लगा दी।
यह भी पढ़ें: हिमाचली युवक ने किया कमाल: 6 महीने में निकाला 3.5 टन शहद, बेचकर कमाए लाखों
उसने आरोप लगाया था कि रसोई में कुण्डी लगाकर वारदात को अंजाम दिया गया है। कुण्डी किसने खोली है, यह उसे पता नहीं है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति व पीड़िता तलाकशुदा थे और करीब 2 साल पूर्व दोनों की दूसरी शादी हुई थी।
बता दें कि महिला के 90 फीसदी झुलस जाने की बात सामने आई थी, लिहाजा उस के बच पाने की उम्मीद काफी कम थी। उधर महिला की मौत के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। वारदात में पति व सास की गिरफ्तारी तय मानी जा रही है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks