ऊना। हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचार के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के ऊना जिले से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में कुछ लोग एक महिला को पीटते हुए नजर आ रहे हैं, तो वहीं उसका पति उसे बचाने की कोशिश में जुटा हुआ है। लोगों द्वारा इस वीडियों में महिला को डंडों से पिटते हुए दिखाया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल BJP नेता का ऑडियो वायरल: BMO को दी गाली, बोले- अस्पताल जला देंगे!
मिली जानकारी के मुताबिक़ पीड़ित महिला का पति सेना में कार्यरत है, जो कि इन दिनों छुट्टी पर आया हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो ऊना जिले के तहत आते थाना बंगाणा का बताया जा रहा है।
इस वीडियो वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला का पति पत्नी को बचाने का प्रयास कर रहा है। लेकिन मारपीट में शामिल लोगों ने बेदर्दी से महिला को पीट रहे हैं। खबर यह भी मिल रही है कि पुलिस ने मामले को अपने संज्ञान में लेकर इसकी जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks