यह भी पढ़ें: हिमाचल शर्मसार: सगी बहन बोली- मुझे छेड़ता है मेरा भाई, दर्ज हुई FIR
वहीं, युवकों ने अपना कोरोना टेस्ट बिना पंजीकरण के कराने के लिए न केवल स्वास्थ्य टीम से दुर्व्यवहार किया, बल्कि तैश में आकर गाली गलौज भी कर डाली। पुलिस ने इस संदर्भ में युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार करीब शाम 4:30 बजे मिथुन व नितिन क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के कोरोना जांच केन्द्र में आकर बिना पंजीकरण के अपना कोरोना टेस्ट करने के लिए मेडिकल टीम पर दबाव डालने लगे और जोर जोर से चिल्लाने लगे।
यह भी पढ़ें: पूर्व सीएम वीरभद्र की तबियत का हाल जानने IGMC पहुंचे CM जयराम, लिया अपडेट
देखते ही देखते आरोपितों ने ड्यूटी पर तैनात स्टाफ के साथ गाली गलौच के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। जिससे अस्पताल में काफी समय तक माहौल गरमाया रहा। इस पूरी घटना के दौरान मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
वहीं, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में तैनात डाक्टर राजन आंगरा ने पुलिस को इस घटना की शिकायत दी। शिकायत मिलने पर जब पुलिस ने घटना की जांच की तो नितिन और मिथुन को आरोपी पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks