हिमाचल वीडियो वायरल: महिला प्रधान ने खोली कोविड सेंटर की पोल, हाल देख आएगी शर्म

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल वीडियो वायरल: महिला प्रधान ने खोली कोविड सेंटर की पोल, हाल देख आएगी शर्म

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल हो जा रहा है। जिसमें कोरोना पीड़ित मरीज या उनके तमिरदार अस्पताल प्रशासन और व्यवस्था की पोल खोलते नजर आ रहे हैं। 

इसी कड़ी में सूबे के हमीरपुर जिले का भी एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला प्रधान एनआईटी हमीरपुर में स्थापित कोविड सेंटर की व्यवस्था की पोल खोलती नजर आ रही है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: पार्वती नदी में गिर गई थी सरस्वती, दूसरे दिन सर्च के दौरान चट्टान के बीच मिली

वायरल हो रहे इस वीडियो में महिला ने सेंटर में मरीजों को दिए जा रहे खाने व सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।अब ग्राम पंचायत चकमोह की प्रधान किरण शर्मा ने कोविड केंयर सेंटर की खराब हालत को सोशल मीडिया पर लाइव कर बयां किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुबह साढ़े दस बजे तक मरीजों का नाश्ता नहीं मिल रहा। कोविड केयर सेंटर में कचरे के ढेर लगे हैं। 

साफ-सफाई न होने से कोरोना संक्रमित मरीजों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सीएमओ हमीरपुर ने इस बारे में कहा है कि सेंटर में व्यवस्था पूरी तरह सही है और इस पर सेंटर के नोडल अधिकारी से लिखित जवाब भी लिया गया है। 

प्रशासन मरीजों की देखभाल में पूरे प्रोटोकॉल फॉलो कर रहा है। जानकारी के अनुसार, वीडियो बनाने वाली महिला किरण शर्मा 17 शाम को एनआईटी कोविड केयर सेंटर में इलाज के लिए दाखिल हुई थी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचली ड्राइवर से बेअंदाजी: पुलिस वाले पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश, किया गया अरेस्ट

वह ग्राम पंचायत चकमोह की प्रधान भी हैं। वीडियो में महिला का आरोप है कि समय पर खाना नहीं दिया जाता है। सीएमओ डा। आर के अग्निहोत्री ने कहा कि खाना की व्यवस्था के लिए समयसारिणी निर्धारित की गई है और सेंटर में कार्यरत डॉक्टर्स सहित मरीजों को एक ही खाना दिया जाता है, ताकि उसकी गुणवत्ता पर चैक रह सके। 

सीएमओ ने कहा कि सेंटर में कई मरीजों द्वारा होटल व घर से खाना की डिमांड भी की जाती है, लेकिन बाहर का खाना अलाउड नहीं है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: शादी में चल रही थी धाम और डीजे तभी आ गए SDM-DSP, दूल्हे का पिता हुआ अरेस्ट- मिली बेल

वृद्ध मरीजों के साथ तामीरदार भी है तो उनके खाने की व्यवस्था के कारण हो सकता है कि कोई देरी हो गई है। सेंटर में सफाई के प्रश्न पर अग्निहोत्री ने कहा कि मरीजों का इलाज दूसरी मंजिल में है, जबकि डॉक्टर अन्य मंजिल पर ठहरे है। उन्होंने कहा कि जो फोटो कचरे के दिखए गए हैं, वह पहली मंजिल में जहां सफाई के बाद कचरा रखकर नगर परिषद की गाडी में उठाया जाता है। मेडिकल कचरा की व्यवस्था अलग से की गई है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ