हिमाचल हुआ कलंकित: पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे पर मारा छापा, महिलाओं समेत 10 गिरफ्तार

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल हुआ कलंकित: पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे पर मारा छापा, महिलाओं समेत 10 गिरफ्तार

मंडी गोबिंदगढ़। हिमाचल प्रदेश को कलंकित करने वाली एक खबर पड़ोसी राज्य पंजाब से सामने आ रही है। बतौर रिपोर्ट्स, एक युवक काफी समय से देह व्यापार का अड्डा चला रहा था। यहां पर हिमाचल-पंजाब के अलावा बाहरी राज्यों से महिलाओं को बुलाकर धंधा करवाया जा रहा था। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल के 'अंकू' ने पड़ोस में कटाई नाक: 40 लाख की चरस के साथ पकडाया, बीएससी में पढ़ता है

पुलिस ने यह गैरकानूनी धंधा कर रहे जसप्रीत सिंह जस समेत सात महिलाओं और दो युवकों को आपत्तिजनक हालत में काबू किया। पकड़ी गई महिलाओं में से हिमाचल की भी रहने वाली हैं। पुलिस ने खुलासा किया है कि यह गिरोह हिमाचल प्रदेश से महिलाओं को लालच देकर अपने अड्डे पर बुलाता था और फिर देह व्यापार करवाया जाता था। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: स्कूटी और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर, एक की गई जान-एक हुआ फरार

जानकारी के अनुसार पुलिस पार्टी लाल बत्ती चौक में मौजूद थी तो पुलिस को सूचना मिली थी कि अजनाली में जसप्रीत सिंह देह व्यापार का अड्डा चलाता है। एसएचओ प्रेम सिंह की अगुवाई में रेड करके सात महिलाओं समेत दस लोगों को गिरफ्तार किया गया। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ