हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम: तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, जानें पूरा और सटीक ब्यौरा

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम: तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, जानें पूरा और सटीक ब्यौरा

शिमला। प्रदेश में बीते दिनों मौसम खराब रहने के बाद सोमवार से मौसम फिर से साफ हो गया है, जिससे तापमान में भी बढ़ोतरी शुरू हो गई है। मैदानी इलाकों में तेज धूप खिलने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। आने वाले दिनों में मौसम करवट ले सकता है। हिमाचल प्रदेश में 29 मई से मौसम फिर बिगड़ेगा। मौसम विभाग ने भी आने वाले 27 तक इसी तरह मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया है। ऐसे में आने वाले दो दिनों तक और गर्मी होगी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 25 साल के लड़के ने निगल लिया जहर, अस्पताल गया पर नहीं बचा; घर में पसरा मातम

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 29 से 31 मई तक प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार जताए हैं। मैदानी भागों में भी 30 व 31 मई को बारिश व अंधड़ चलने का पूर्वानुमान है। राज्य के मध्यम और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 28 मई से 30 मई तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान मध्यम ऊंचाई वाले भागों में बारिश व चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है। राजधानी शिमला और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को धूप खिली रही। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल का आत्मनिर्भर दूल्हा: सिंगल मैन बारात लेकर पहुंचा- शादी की और दुल्हन ले आया

मौसम विभाग ने भी आने वाले 27 तक इसी तरह मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया है। ऐसे में आने वाले दो दिनों तक और गर्मी होगी। उधर, मंगलवार को राजधानी शिमला समेत अन्य भागों में धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सैल्सियस का इजाफा हुआ है। केलांग में न्यूनतम तापमान 3.0 व ऊना में सबसे अधिक 37.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ