हिमाचल में 16 मई तक ख़राब रहेगा मौसम; भारी बारिश-अंधड़ और बर्फबारी का अलर्ट जारी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में 16 मई तक ख़राब रहेगा मौसम; भारी बारिश-अंधड़ और बर्फबारी का अलर्ट जारी

शिमला/नई दिल्ली: हिमाचल समेत अन्य पहाड़ी राज्यों, उत्तर और उत्तर पश्चिमी राज्यों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।  चक्रवात और पश्चिमी डिस्टरबेंस के चलते अगले पांच दिनों के लिए यह अलर्ट जारी किया है। 

यह भी पढ़ें: 10वीं से प्रोमोट हुए छात्रों का 11वीं में एडमिशन शुरू, ऑनलाइन भरना होगा फॉर्म

वेदर.कॉम की भविष्यवाणी के अनुसार पाकिस्तान के पास समुद्र में बन रहे विक्षोभ के चलते गर्मी के इस मौसम में उत्तरी भारत में बारिश के हालात बन रहे हैं। हिमालयन राज्यों में बुधवार से शुक्रवार तक भारी ​बारिश के आसार बताए गए हैं तो दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में इस दौरान आंधी और बारिश की भविष्यवाणी है। हिमाचल के अलावा, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में अगले तीन दिनों के दौरान भारी बारिश और बर्फबारी तक की चेतावनी दी गई है। मध्य भारत में भी कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें: खुशखबरी: शिक्षकों के 3479 पदों पर भर्ती; हिमाचल के उम्मीदवारों को भी मौका, जानें डीटेल

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने भी प्रशासन से सतर्क रहने की अपील की है। पूरे प्रदेश में 16 मई तक मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान उच्च पर्वतीय जिलों में बर्फबारी के आसार भी हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के लिए 11 से 13 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर और लाहौल-स्पीति के लिए 12 मई को येलो अलर्ट जारी हुआ है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ