हिमाचल में 3 दिन अंधड़, भारी बारिश और ओलावृष्टि: 10 जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में 3 दिन अंधड़, भारी बारिश और ओलावृष्टि: 10 जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी

शिमला। एक तो पहले से ही हिमाचल प्रदेश में मई के महीने में बारिश और बर्फबारी हो रही है। इस सब के बीच खबर सामने आई है कि सूबे मौसम एक बार फिर बिगड़ने वाला है। 

प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी अंधड़-बारिश और ओलों के दौर के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में आगामी 15 मई तक अंधड़ के साथ बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी होने की आशंका जताई है। 11, 12 व 13 मई को 10 जिलों में आंधी, भारी बारिश और ओलावृष्टि की आशंका को लेकर ऑरैंज अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों को रखा गया है अलर्ट पर 

शिमला, हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, सिरमौर, कांगड़ा, सोलन, मंडी, चंबा और कुल्लू जिलों में अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि होने की चेतावनी दी गई है। 10 मई के लिए शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा के सिहुंता, चुवाड़ी व चंबा, सोलन व सिरमौर के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल से अरेस्ट हुए दो रेपिस्ट: बकरी चराने जंगल गई किशोरी को कार में बिठा लूटी थी आबरू

इसी तरह 11, 12 व 13 मई को शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा के सिहुंता, चुवाड़ी व चंबा, सोलन, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा के लिए ऑरेंज आलर्ट जारी किया गया है। उक्त दिन उक्त क्षेत्रों के विभिन्न जगहों पर आंधी, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।


यह भी पढ़ें: हिमाचल में किडनैप हुई किशोरी: उसकी मां बोली- मेरी बेटी की जान खतरे में है, बचा लो

जबकि 12 मई को लाहुल स्पीति, किन्नौर, चंबा, मंडी व कुल्लू के उपरी क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी हुआ है। यहां पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। 


उच्च पर्वतीय इलाकों के लिए 12 मई को येलो अलर्ट जारी हुआ है। विभाग ने अगले 24 घंटे में शिमला समेत प्रदेश के मध्य पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश होने व कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने को लेकर यैलो अलर्ट जारी किया है। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ