यह भी पढ़ें: कैबिनेट: कोरोना कर्फ्यू के साथ नई नौकरियों का तोहफा दे गई सरकार, यहां पढ़ें अपडेट
कांगड़ा, मंडी व सोलन जिलों के लिए गुरूवार के लिए यलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, शुक्रवार को बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान यह भी बताया गया है कि राज्य के जनजातीय क्षेत्रों की अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें: महेंद्र सिंह ठाकुर की बेटी और स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ दर्ज हो FIR: एसपी के पास पहुंची शिकायत
इस बारे में जानकारी देते हुए मौसम विभाग के निदेशक डॉ मनमोहन सिंह ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य में बारिश हो रही है। इस दौरान कई जगह तीस से चालीस किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलेंगी। वहीं, आज येलो अलर्ट के बीच बुधवार को प्रदेश भर में मौसम साफ रहा।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks