हिमाचल में कुछ इस तरह से आयोजित होगी 12वीं की बोर्ड परीक्षा; यहां पढ़ें शिक्षा मंत्री का अहम बयान

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में कुछ इस तरह से आयोजित होगी 12वीं की बोर्ड परीक्षा; यहां पढ़ें शिक्षा मंत्री का अहम बयान

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए सूबे की जयराम सरकार ने 10वीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। 

जिसके बाद से अबकी निगाहें इस बात पर टिकी हुई हैं कि आखिरकार 12वीं कक्षा के छात्रों की बोर्ड परीक्षा का आयोजन कब कराया जाएगा। इसी कड़ी में अब प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविद सिंह ठाकुर का एक बड़ा बयान सामने आया है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 25 साल के लड़के ने निगल लिया जहर, अस्पताल गया पर नहीं बचा; घर में पसरा मातम

शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार भी जमा दो की परीक्षाएं करवाने के लिए तैयार है। अगर कोरोना को लेकर स्थिति ठीक रहती है तो 15 जून के बाद परीक्षाएं आयोजित करवाई जा सकती हैं। 

वहीं, अगर केंद्र सरकार के बी फार्मूले पर परीक्षाएं करवाने की सहमति बनती है तो परीक्षा 3 घंटे की जगह डेढ़ घंटे की होगी। साथ ही पहले 15 दिन परीक्षाएं करवाने के बाद 15 दिन का गैप देकर बाकी पेपर करवाए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार ने हिमाचल को भेजा 8 करोड़ का ग्रांट: हर साल मिलने हैं 100 करोड़, जानें

शिक्षा मंत्री ने बताया कि 23 मई को भारत सरकार ने वर्चुअली बैठक का आयोजन किया था। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, प्रकाश जावड़ेकर, स्मृति ईरानी व विभिन्न प्रदेशों के मंत्रियों आदि ने भाग लिया। 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने हर राज्य से सुझाव मांगें हैं। केंद्र सरकार ने 12वीं की परीक्षाएं करवाने के लिए दो ऑप्शन दिए हैं। पहला ऑप्शन पहले की तरह तीन घंटे की परीक्षाएं और फिर पेपर चेकिंग के बाद रिजल्ट निकालना। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल पार करने वाला है 4250 km की पैदल यात्रा पर निकला युवक; गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है टारगेट

इसमें तीन माह का समय लगता है। दूसरा ऑप्शन परीक्षा तीन घंटे की जगह डेढ़ घंटे की करवाई जाए। पहले पंद्रह परीक्षा करवाई जाए, फिर पंद्रह दिन का इंटरवल दिया जाए और फिर दिन में परीक्षा आयोजित करें। 

इसमें 45 दिन का समय लगेगा। अधिकतर राज्यों ने दूसरे ऑप्शन से परीक्षाएं जाने को लेकर सहमति जताई है। अब भारत सरकार ने लिखित में मांगा है। आज प्रदेश सरकार ने अपने सुझाव लिखित रूप में केंद्र सरकार को भेज दिए हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ