यह भी पढ़ें: हिमाचल: पूर्व सीएम वीरभद्र के जिस फैसले पर बीजेपी ने था घेरा, अब वही दे रहा लोगों को सांसें
गंभार हालत में अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही महिला के बयान पर पुलिस ने आरोपी पति व सास के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि ग्राम पंचायत घेवट बेहड के अधीन पड़ते उक्त गांव में एक महिला आग की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गई।
पति-पत्नी थे तलाकशुदा, दो साल पहले ही हुई थी शादी
इसके बाद उसे गंभीर अवस्था में एम्बुलेंस द्वारा सिविल अस्पताल अंब लाया गया, जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचाराधीन शारदा देवी उर्फ़ मीना (34) ने बयान दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया है कि रविवार सुबह करीव 9 बजे सास व पति ने उसके ऊपर बोतल से मिट्टी का तेल फेंक दिया और पति ने माचिस से आग लगा दी।
यह भी पढ़ें: खबर का असर: कल 15 वेटरों वाली शादी पर फ़्लाइंग स्क्वाड ने नहीं लिया था एक्शन, आज सब नपे
उसने आरोप लगाया है कि रसोई में कुण्डी लगाकर वारदात को अंजाम दिया गया है। कुण्डी किसने खोली है, यह उसे पता नहीं है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति व पीड़िता तलाकशुदा थे और करीब 2 साल पूर्व दोनों की दूसरी शादी हुई थी।
अस्पताल में उपचाराधीन महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 307,326 व् 34 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी सास उषा देवी व पति विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks