हिमाचल: टीचर-पेट्रोल पंप कर्मी, केमिस्ट, HRTC कर्मियों समेत ये कर्मी बने फ्रंट लाइन वर्कर्स

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: टीचर-पेट्रोल पंप कर्मी, केमिस्ट, HRTC कर्मियों समेत ये कर्मी बने फ्रंट लाइन वर्कर्स

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए नौ विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों को अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता के रूप में शामिल किया गया है। 

इनमें शिक्षक, एचआरटीसी के चालक-परिचालक, ईंधन पंप आपरेटर, पीडीएस डिपो संचालक, कोविड ड्यूटी में तैनात शिक्षक, बैंक और वित्तीय सेवाएं, केमिस्ट, लोक मित्र केंद्रों का स्टाफ, शिशु देखभाल संस्थानों के कर्मचारी और निर्माण प्रक्रिया में शामिल फार्मा उद्योगों के वर्करों को शामिल किया गया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: कर्फ्यू ने छीन ली जिंदगी- चंडीगढ़ के लिए पैदल ही चल पड़ा मजदूर, सड़क पर गिरा टूटा दम

इस संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश की ओर से सर्कुलर जारी किया गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने सरकार का अध्यापकों को अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता की श्रेणी में रखने पर आभार व्यक्त किया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में सरकार नौकरी: 10वीं पास के लिए 50 पदों पर भर्ती, आवेदन के लिए बचे हैं 4 दिन

हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि इससे कोविड-19 में काम कर रहे अध्यापकों का हौसला बढ़ेगा। डॉ पुंडीर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर और निदेशक डॉ अमरजीत शर्मा जी से हुई चर्चा के बाद यह सार्थक परिणाम आया है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ