यह भी पढ़ें: हिमाचल: बहन के घर आई महिला खुद पर मिट्टी का तेल डालकर लगाई माचिस, भतीजा भी झुलसा
बतौर रिपोर्ट्स, स्टेट नारकोटिक्स सेल की टीम ने कांगड़ा जिले जसूर में एक युवक को 9.8 ग्राम हेरोइन और 17.6 ग्राम चरस सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी से मौके पर 48150 रुपए की नकदी भी बरामद हुई है।
स्टेट नारकोटिक सेल की टीम ने आरोपी से पकड़ी गई नशे की खेप ओर नकदी को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना नुरपुर में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: गेंहू काटने के दौरान भिड़ गया दो बहनों का परिवार, चार पहुंचे अस्पताल
स्टेट नारकोटिक सेल ओर फील्ड यूनिट जिला कांगड़ा के डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि वह अपनी टीम सहित जसूर में गश्त पर थे। इस दौरान एक युवक वहां आया और सामने गश्त कर रही टीम को देखकर भागने लगा।
इसके चलते उक्त युवक की हरकतों पर शक हुआ और उसकी तलाशी लेने पर उससे लगभग 9.8 ग्राम हेरोइन और साढ़े 17.6 ग्राम चरस के साथ 48 हजार रूपए से अधिक कैश की बरामदगी हुई।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks