यहां स्थित ग्राम पंचायत उहल के गांव परनाली में एक 28 वर्षीय युवक की कोरोना से मौत हो गई है। बतौर रिपोर्ट्स, कोरोना ने इस युवक की सांसें ऐसे समय पर छीनीं, जब अगले महीने उसकी शादी होनी थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में आज सारे रिकॉर्ड टूटे: एक दिन में 56 मरे, नए केस 4000 पार; एक ही जिले में 1605
मिली जानकारी के मुताबिक़ आगामी 22 जून को उक्त युवक की शादी तय थी। युवक ने शास्त्री की डिग्री ली थी और धार्मिक आयोजन करवाता था। उसकी माता की करीब एक हफ्ते से तबीयत खराब थी।
गत दिवस टेस्ट करवाने पर माता कोरोना संक्रमित पाई गई, जिन्हें उपचार के लिए कोविड अस्पताल हमीरपुर भर्ती किया गया है। प्राथमिक संपर्क के चलते बेटे का भी टेस्ट किया तो वह भी कोरोना संक्रमित पाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने उसे गृह संगरोध की सलाह दी थी।
यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: हिमाचल में आज फिर फटा बादल; मलबा पसरा-गाडियां दबीं, जानें मौके के हालात
दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। वह और उसके पिता ही वीरवार की रात घर पर थे, लेकिन शुक्रवार सुबह काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो पिता ने कमरे में देखा कि वह बेसुध पड़ा था। जांच में पता चला कि उसकी मौत हो गई। राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र डोगरा ने पीपीई किट पहन का युवक का अंतिम संस्कार किया।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks