हिमाचल की संक्रमित नर्स को निजी अस्पताल से रात में निकाला, खुद एंबुलेंस कर पहुंची सरकारी सेंटर

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल की संक्रमित नर्स को निजी अस्पताल से रात में निकाला, खुद एंबुलेंस कर पहुंची सरकारी सेंटर

पंचकुला। हिमाचल प्रदेश समेत पूरे देश भर में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच स्थित ऐसी हो गई है कि लोग अपनों तक के पास जाने और मदद करने से परहेज कर रहे हैं। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश की एक नर्स के साथ निजी अस्पताल द्वारा ज्यादती करने कला मामला सामने आया है। 

कोविड वार्ड में करती थी ड्यूटी, उसे हुआ कोरोना तो आधा इलाज कर खदेड़ा 

बतौर रिपोर्ट्स, कोविड वार्ड में ड्यूटी करने वाली एक निजी अस्पताल की नर्स को कोरोना होने के तीन दिन बाद ही उसका इलाज बंद करके रातों रात अस्पताल से निकाल दिया गया है। नर्स हिमाचल प्रदेश की मूल निवासी बताई जा रही है। बतौर रिपोर्ट्स, नर्स ने चार अक्तूबर को जिले के इस निजी अस्पताल में ड्यूटी ज्वाइन की थी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में गज़ब चोरी: 20 लाख की गाड़ी में लड़की संग आए-बकरी चुराकर भागे, टायर फटा पकड़े गए

नर्स के अनुसार उसकी ड्यूटी कोविड वार्ड में थी। मरीजों की केयर करते-करते उसको भी कोरोना हो गया। इसका पता उसको तब चला जब 21 अप्रैल 2021 को उसको काफी उल्टियां आईं और उसको बुखार आ गया।

 इसके बाद नर्स का कोविड टेस्ट करवाया गया। वह नर्स 27 अप्रैल तक ऑक्सीजन मास्क पर रही। नर्स ने बताया कि 27 अप्रैल को ही उससे कहा गया कि वह ठीक हो गई है, उसको डिस्चार्ज किया जा रहा है। अस्पताल ने उसका आरटी पीसीआर टेस्ट दोबारा नहीं करवाया।

यह भी पढ़ें: पति संग दिल्ली से हिमाचल लौटी थी महिला: दोनों थे होम आइसोलेट- उजड़ गया सुहाग

नर्स ने बताया कि उसको रात के समय ही अस्पताल से जाने को कहा गया। नर्स ने बताया कि किसी तरह से उसने एंबुलेंस मंगवाई और पंचकूला के ही एक कोविड सेंटर में चली आईं। 

इसकी वजह थी, उसके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं थी। इस मामले में नर्स ने पुलिस से मदद लेने का प्रयास भी किया लेकिन किसी ने मदद नहीं की। नर्स का कहना है कि न तो पुलिस ने उनकी सुनी न ही प्रशासन ने।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ