ताजा मामला पड़ोसी राज्य पंजाब के जालंधर से सामने आया है, जहां पर एक हिमाचली युवक को सेंथेटिक ड्रग्स यानी की हेरोइन के साथ अरेस्ट किया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल ब्रेकिंग: कल होगी कैबिनेट की बैठक, बढ़ाया जाएगा कोरोना कर्फ्यू; हो सकते ये बदलाव!
जालंधर में पकड़े गए इस युवक की पहचान शुभम उर्फ राहुल चौधरी निवासी जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते हुए स्पेशल ऑपरेशन यूनिट के प्रभारी अश्वनी कुमार नंदा ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी को जेपी नगर फ्लैट के पास गिरफ्तार किया है।
पुलिस को तलाशी के दौरान आरोपी से 5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप





0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks