वीरभद्र के सम्मान में बाली का पोस्टर फाड़ना पड़ा महंगा: दो कांग्रेसी निलंबित, कारण बताओ नोटिस जारी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

वीरभद्र के सम्मान में बाली का पोस्टर फाड़ना पड़ा महंगा: दो कांग्रेसी निलंबित, कारण बताओ नोटिस जारी

शिमला। हिमाचल प्रदेश समेत पूरे देश में बीते कल कांग्रेस के आदर्श पुरुष और पूर्व पीएम राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि के अवसर पर तरह तरह कार्यक्रमों और सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। वहीं, सेवा कार्य से संबंधित होर्डिंग प्रदेशभर में लगाए गए। लेकिन इन होर्डिंग में की गई एक गलती सूबे के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के समर्थकों को रास नहीं आई और उन्होंने राजधानी में लगे इन होर्डिंग में से बाली की तस्वीर को तहस-नहस कर दिया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 2,000 KM दूर से मजदूरी करने आया था; दो भाइयों ने पीट-पीट कर मार डाला

अब इस मामले को हिमाचल कांग्रेस ने कड़ा संज्ञान लिया है। इस मामले में दो पार्टी कार्यकर्ताओं की प्राइमरी सदस्यता निलंबित कर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पार्टी में अनुशासनहीनता के लिए पार्टी कार्यकर्ता देवन भट्ट व दीपक खुराना को पार्टी की प्राइमरी सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उन्हें 15 दिन के भीतर अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: ड्राइवर से छूटा पिकअप का कंट्रोल, सड़क पर पलटी- एक शख्स की मौके पर गई जान

कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने इन दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कहा है कि राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कोरोना से प्रभावित लोगों की सहत्यार्थ लगाए गए एक होर्डिंग को फाड़ने का पार्टी आलाकमान ने कड़ा संज्ञान लिया है। दरअसल, इन होर्डिंग में एक तरफ पूर्व पीएम राजीव गांधी का बड़ा फोटो व दूसरी तरफ पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली का भी बड़ा फोटो नजर रहा है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: सरकार का दावा हुआ फेल, IGMC समेत अन्य अस्पतालों के ब्लड बैंक में खून की भारी कमी

वहीं, होर्डिंग के ऊपरी सिरे पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राजीव शुक्ला, कुलदीप राठौर व मुकेश अग्निहोत्री नजर आ रहे हैं। जबकि नीचे की तरफ हर जिला में उस जिला के पार्टी अध्यक्ष का फोटो लगाया गया है। शिमला जिला में वहां के पार्टी अध्यक्ष का फोटो लगाया गया। लेकिन इन होर्डिंग में कहीं भी पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का फोटो नहीं लगाया गया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचली सरदार निकले असरदार, नंगी लड़की ने फंसना चाहा; पम्मी जी ने कर दिया गेम

अब यही बात राजा साहेब के समर्थकों को रास नहीं आई और उन्होंने राजधानी में लगे इन होर्डिंग में से बाली की तस्वीर को तहस-नहस कर दिया। किमटा ने बताया है कि प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भी इसका कड़ा संज्ञान लिया है और उन्होंने इसे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का विशेष कर राजीव गांधी की शहादत का अपमान बताया है, जो कभी सहन नहीं किया जा सकता। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ