हिमाचल में बच्चों और युवाओं को भी लील रहा कोरोना; आज भी आए 3,965 केस, इतनों की गई जान

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में बच्चों और युवाओं को भी लील रहा कोरोना; आज भी आए 3,965 केस, इतनों की गई जान

शिमला: हिमाचल में आज कोरोना के 3,965 मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक कांगड़ा जिला में 1,032 केस आए हैं। जबकि आज 2,043 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं और 45 कोरोना पॉजिटिव मरीज की जान गई है। हिमाचल में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 1 लाख 18 हजार 752 पहुंच गया है। जिनमें अभी 27 हजार 779 एक्टिव केस हैं। अब तक 89 हजार 197 ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 1724 है।

किस जिले में कितने केस और कितने हुए ठीक:

कांगड़ा (Kangra) में 1,032, सोलन में 498, मंडी में 477, शिमला में 400, हमीरपुर में 368, बिलासपुर में 316, सिरमौर में 232, चंबा व ऊना में 206-206, कुल्लू में 128, लाहुल स्पीति में 82 व किन्नौर में 20 मामले आए हैं। कांगड़ा के 627, मंडी (Mandi) के 286, हमीरपुर के 246, शिमला के 235,बिलासपुर के 161, सिरमौर के 135, सोलन के 122, कुल्लू के 103, चंबा के 72, ऊना के 38, किन्नौर के 13 व लाहुल स्पीति के पांच ठीक हुए हैं।

हिमाचल में कोरोना डेथ की डिटेल:

हिमाचल में आज गुरुवार को भी 45 लोगों ने दम तोड़ा है। कांगड़ा में 17, सोलन और शिमला में 8-8, मंडी में पांच, हमीरपुर, कुल्लू में दो-दो, ऊना, सिरमौर व चंबा में एक-एक की जान गई है। कांगड़ा में राख गांव के 60 वर्षीय व्यक्ति, मुमता नगरोटा बगवां के 56 वर्षीय व्यक्ति, भातला नूरपुर के 52 वर्षीय व्यक्ति, जंदपुर बैजनाथ के 45 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नंबर चार चांदपुर पालमपुर (Palampur) की 50 वर्षीय महिला, 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 1100 नंबर बना कोरोना हेल्पलाइन; जानें कब से कब तक और क्या सुविधाएं मिलेंगी

अगोजर पालमपुर की 73 वर्षीय महिला, कोटलू जयसिंहपुर की 58 वर्षीय महिला, समलोटी नगरोटा बगवां की 76 वर्षीय महिला, गुनेहर के 61 वर्षीय व्यक्ति, भाली के 32 साल के युवक, भलेटी ज्वालामुखी की 49 वर्षीय महिला, संगरूर के 35 वर्षीय व्यक्ति, धनेटी की 40 वर्षीय महिला, दरगेह सकरी के 36 वर्षीय व्यक्ति, मेटी गरोह के 84 वर्षीय व्यक्ति, गदरोली फतेहपुर के 45 वर्षीय व्यक्ति व राजपुर पालमपुर की 40 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा है। सोलन (Solan) में 50 वर्षीय महिला, 12 साल के बच्चे, 74 वर्षीय व्यक्ति, 62, 45, 52 वर्षीय व्यक्ति, 54 व 60 वर्षीय महिला, शिमला में 46, 65, 49, 83, 54, 80 साल की महिला, 57, 65 वर्षीय व्यक्ति, हमीरपुर में 93, 71 साल की महिला, ऊना में 38 वर्षीय व्यक्ति, सिरमौर में 36 वर्षीय युवक व चंबा में 60 साल की महिला की मृत्यु हुई है। कुल्लू में 63, 52 साल की महिला, मंडी में 38, 31, 80 साल के व्यक्ति, 40 व 68 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा है।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: हिमाचल में कोरोना कर्फ्यू के आदेशों में हुए बदलाव, यहां पढ़ें अपडेट

हिमाचल में आज कोरोना के 15,139 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 6,835 निगेटिव रहे हैं। 6,063 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 2,241 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 6567 सैंपल की रिपोर्ट भी आनी बाकी है। हिमाचल में आज अब तक 15 लाख 90 हजार 372 कोरोना सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 14 लाख 59 हजार 013 नेगेटिव रहे हैं। 1 लाख 18 हजार 729 पॉजिटिव आए हैं। अभी 12 हजार 630 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ