यह भी पढ़ें: हिमाचल: 2 हफ्ते पहले दूल्हा बना था CRPF जवान, अचानक गई जान; दुल्हन पर टूटा दूखों का पहाड़
छलांग लगाने वाले शख्स की पहचान विपिन कुमार के रूप में की गई है। वह अपनी 9 साल बेटी के साथ गाड़ी में सवार था और दुर्घटना के बाद छ्लांग लगा दी, इससे उनकी जान बच गई। इस दुर्घटना में दो व्यक्ति वाहन के साथ पानवी खड्ड में जा गिरे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई है। इस हादसे के संबंध में जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ भाबा नगर व थाना प्रभारी पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंची।
यह भी पढ़ें: HPPSC का बड़ा फैसला: अब ऑनलाइन पूरी करेगा मूल्यांकन प्रक्रिया, आदेश जारी
गहरी खाई होने की वजह से शवों को रेस्क्यू करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं रिकांगपिओ से किन्नौर पुलिस की क्यूआरटी टीम घटना स्थल के लिए रवाना किया गया था। जिसकी मदद से शवों को घटनास्थल से बाहर निकालकर पोस्टमोर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस अधीक्षक किन्नौर एसआर राणा ने दुर्घटना और उसमें हुई मौतों की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks