यह भी पढ़ें: कंगना का 'रेपिस्ट' बॉडीगार्ड निकला नशेड़ी: सेक्स से पहले लेता था ड्रग्स, पीड़िता की सखी का खुलासा
17 अप्रैल 2017 की अधिसूचना के मुताबिक़ तृतीय श्रेणी के पदों के लिए जारी की गई 15 अंकों की मूल्यांकन प्रक्रिया जो उम्मीदवारों को शारीरिक रूप से आयोग के परिसर में बुलाने की पहले की प्रथा के बजाय अब ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।
यहां समझें पूरी प्रक्रिया
इसके लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर दस्तावेजों को अपलोड करने के लिए एक लिंक एक्टिव किया जाएगा। वहीं, जिन चयनित उम्मीदवारों को मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए उपस्थित होने के लिए चयनित किया गया है, उन्हें डाक के साथ-साथ उनके द्वारा पंजीकृत ईमेल व मोबाइल नंबर पर दस्तावेजों को अपलोड करने के लिए पोर्टल सक्रिय करने बारे अग्रिम रूप से सूचित किया जाएगा. जिससे उम्मीदवारों के पास अपेक्षित दस्तावेजों के साथ तैयार होने के लिए पर्याप्त समय हो।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 2,000 KM दूर से मजदूरी करने आया था; दो भाइयों ने पीट-पीट कर मार डाला
इसके बाद उम्मीदवारों को पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड करने के लिए उचित समय दिया जाएगा। अपलोड लिंक मौजूदा पोर्टल पर उपलब्ध करवाया जाएगा, जिसका उपयोग उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने के लिए किया गया था। इसके बाद उम्मीदवार अपने मौजूदा क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करने में सक्षम होंगे। उम्मीदवारों की किसी भी समस्या में आयोग के हेल्प डेस्क द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: देर रात दोस्तों के साथ छत पर बैठ किया नशा, सुबह कमरे में लटका हुआ मिला युवक
आयोग के निर्णय के अनुसार उम्मीदवारों को पोर्टल पर मूल दस्तावेजों की तस्वीर जेपीईजी/पीडीएफ प्रारूप में अपलोड करनी होगी। उम्मीदवारों द्वारा अपलोड किए गए प्रत्येक दस्तावेज के संबंध में उम्मीदवार से इस आशय का एक घोषणा पत्र लिया जाएगा कि अपलोड किया जा रहा दस्तावेज मूल है और उम्मीदवार प्रमाणित करता है कि वह दस्तावेज की प्रामाणिकता वास्तविकता के लिए पूरी जिम्मेदारी लेता है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल अलर्ट: सूबे में रिपोर्ट किया गया ब्लैक फंगस का दूसरा केस, पहली मरीज का ऑपरेशन सफल
किसी भी विसंगति के मामले में उम्मीदवार की उम्मीदवारी को खारिज कर दिया जाएगा और वह कानून के अनुसार कार्रवाई के लिए उत्तरदायी होगी। आयोग के संबंधित अधिकारी मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए पोर्टल से दस्तावेजों को नामांकित मूल्यांकन समिति को सौंपने के लिए डाउनलोड करेंगे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में हफ्ते भर कुछ ऐसा रहेगा मौसम का हाल: एक क्लिक में जानें पूरा ब्यौरा
हिमाचल लोक सेवा आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने बताया कि आयोग लेक्चरर स्कूल न्यू इतिहास, लेक्चरर स्कूल न्यू राजनीति विज्ञान और लेक्चरर स्कूल न्यू हिंदी के मूल्यांकन के लिए इस योजना का पालन करना चाहता है, जिसके लिए स्क्रीनिंग परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है, लेकिन मूल्यांकन किया जान अभी शेष है।
अधिक जानकारी के लिए यहां संपर्क करें
उम्मीदवारों को जल्द ही अधिक विवरण के साथ सूचित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर जाएं या टेलीफोन नंबर 0177-2624313 और टोल फ्री नंबर 1800-180-8004 पर संकर्प कर सकता है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks