HPSSC-HPPSC के कार्यालय खुले, एचएएस के लिए मांगे आवेदन

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

HPSSC-HPPSC के कार्यालय खुले, एचएएस के लिए मांगे आवेदन

शिमला/हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच प्रदेश के युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, राज्य कार्यकारी समिति ने प्रदेश लोक सेवा आयोग शिमला और कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के कार्यालय को न्यूनतम स्टाफ क्षमता के साथ खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है, ताकि भर्ती परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जा सकें। 

यह भी पढ़ें: हिमाचाल का दरिंदा ताऊ: 7 साल की भतीजी के साथ करना चाहा गंदा काम, हुआ अरेस्ट

वहीं, कार्यालय खुलने के बाद राज्य लोक सेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचपीएएस) कंबाइंड कंपीटिटिव एग्जाम-2020 के पदों के लिए 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। समिति की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि कोविड दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करते हुए कार्यालय में काम किया जाए। 

यह भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, अगले महीने से बढ़ेगी सैलरी! जानें पूरा ब्यौरा

आदेशों में कहा गया कि फिजिकल तौर पर कोई भी परीक्षा या इंटरव्यू अभी आयोजित नहीं होंगे। प्रदेश लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन आयोग के कार्यालय खुलने से विभिन्न परीक्षाएं जो कि पहले आयोजित हो चुकी है, उनके परिणाम घोषित होने की उम्मीद जग गई है।

15 जून तक एचएएस के पदों के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने पुलिस सेवा, तहसीलदार और अन्य पदों समेत हिमाचल प्रदेश एडमिनिस्ट्रेटिव कंबाइंड प्रतियोगी परीक्षा 2020 (HPAS CCE 2020) के लिए अधिसूचना जारी की है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल शर्मसार: पिता ने 16 साल की बेटी के साथ किया मुंह काला, दी जान से मारने की धमकी

जो उम्मीदवार HPPSC सीसीई 2020 परीक्षा के लिए ऑनलाइन भर्ती आवेदन (ओआरए) फॉर्म भरना चाहते हैं वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर भर सकते हैं। गौरतलब है कि HPAS CCE 2020 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है और परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 15 जून, 2021 है।

हिमाचल प्रदेश एडमिनिस्ट्रेटिव कंबाइंड प्रतियोगी परीक्षा 2020- वैकेंसी डिटेल्स

1-HP एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस- 08 वैकेंसी

2-डिस्ट्रिक्ट कंट्रोलर,  FCS&CA,(UR) - 01 वैकेंसी

3-HP पुलिस सेवा - 04 पोस्ट

4- तहसीलदार - 01 पद

5- असिस्टेंट रजिस्ट्रार (यूआर) - 02 रिक्तियां

एजुकेशन क्वालिफिकेशन: बता दें कि नोटिफिकेशन में मेंशन अतिरिक्त पात्रता के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या इसके समकक्ष शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार एचपीपीएससी भर्ती 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र01-01-2021 से 21 वर्ष से कम और 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

कैसे करें आवेदन : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट http://www.hppsc.hp.gov.in/hppsc - पर 15 जून 2021 तक या उससे पहले ऑनलाइन भर्ती आवेदन (ओआरए) के जरिए अप्लाई कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ज्यादा डिटेल्स जैसे – एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, एग्जाम सेलेबस, आदि जानने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ