यह भी पढ़ें: हिमाचल व्यापार मंडल की चेतावनी: हमारे लिए रणनीति बनाइये, नहीं तो खोल देंगें दुकानें!
ऐसे में अभ्यर्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि पहले भी आयोग ने इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ाकर 20 मई की थी। इससे पहले 10 अप्रैल से 9 मई रात 11:59 बजे तक ही ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता था, लेकिन कोरोना कर्फ्यू के कारण आयोग ने इसे बढ़ाकर 20 मई किया था। इसके साथ ही आयोग ने स्पष्ट किया है इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं होगा।
यह भी पढ़ें: वाह HP पुलिस वाह! स्कूटी पर सीट बेल्ट क्यों नहीं लगाई; काट दिया चालान
बता दें कि आयोग ने शिक्षा विभाग में भाषा अध्यापक, स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स और जलशक्ति विभाग में जेई सिविल समेत विभिन्न श्रेणियों के 379 पद भरने को ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। पोस्ट कोड 893 से लेकर 924 के अंतर्गत 32 विभिन्न पोस्ट कोड के तहत इन पदों के लिए 8 अप्रैल को अधिसूचना जारी की गई थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 300 मीटर गहरी खाई में जा समाई कार, उड़े परखच्चे- 5 लोग थे सवार
स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स के 90 पद, फार्मासिस्ट एलोपैथी के 100, जेओए के 23, मेडिकल लैब तकनीशियन ग्रेड-दो के 29, दमकल विभाग में फायरमैन के 43, भाषा अध्यापक के 9 और जलशक्ति विभाग में जेई सिविल के 10 पदों सहित 32 विभिन्न पोस्ट कोड के तहत 379 पद भरे जाएंगे। उधर, कमलेश कुमार, सुभाष ठाकुर, वीरेंद्र सिंह, राहुल और प्रदीप कुमार ने कहा कि आयोग की वेबसाइट नहीं चलने से आवेदन करने में दिक्कत हो रही है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks