यह भी पढ़ें: हिमाचल: तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो ने 26 वर्षीय बाइक सवार को ठोंका फिर रौंदा; मौके पर टूटी सांसें
क्या आपको पता है कि आप अपने चोरी हुए या गुम हुए फोन का डेटा डिलीट कर सकते हैं?, जी हां, गूगल अपने एंड्रॉइड यूजर्स को फोन ढूंढने और डेटा को डिलीट करने की सुविधा देता है। इस आर्टिकल में हम आपको इसका तरीका बताने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं:-
यह भी पढ़ें: हिमाचल के किसानों का चालान काटेगी पंजाब पुलिस: फसल बेचने गए तो गाड़ी भी होगी सीज
गूगल के जरिए आप अपना गुम/चोरी हुआ फोन ढ़ूढ सकते हैं। इसके लिए आपके फोन में Location और Data सर्विस ऑन होना जरूरी है। तो आइये बताते हैं स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस:-
ऐसे ढ़ूढ सकते हैं अपना स्मार्टफोन
1। सबसे पहले आपको Find My Device वेबसाइट पर जाना होगा, जो गूगल पर सर्च करके मिल जाएगी।
2। यहां अपने उसी गूगल अकाउंट से लॉगिन करें जो आपके स्मार्टफोन में एक्टिव रहा हो।
3। लॉगिन करते ही वेबसाइट आपके फोन को सर्च शुरू कर देगी।
4। आप वेबसाइट के जरिए गूगल मैप पर अपने फोन की आखिरी लोकेशन भी देख सकते हैं।
5। इतना ही नहीं आप लोकेशन की डायरेक्शन भी देख सकते हैं। उसे फॉलो करते हुए अपने फोन तक पहुंच सकते हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में अज्ञात बीमारी की दस्तक: 110 भेड़-बकरियों की चली गई जान पर कैसे पता नहीं
घर बैठे ऐसे डिलीट कर सकते हैं फोन का डेटा
अगर आप Find My Device फीचर के जरिए अपने फोन को नहीं ढूंढ पाएं, तो अपने डेटा को गलत हाथों में लगने से पहले उसे डिलीट कर सकते हैं।
1: इसके लिए भी आपको Find My Device वेबसाइट पर जाना होगा।
2: यहां आपको Erase Device का ऑप्शन मिलेगा।
3: इस ऑप्शन पर क्लिक करके Confirm कर दें।
4: अब अपने गूगल अकाउंट को वेरिफाई करें।
5: ऐसा करने के कुछ देर बाद ही फोन रिसेट होने लगेगा और फोन का डेटा भी डिलीट हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में आज से सख्ती बढ़ी: ये खबर पढने के बाद ही घरों से निकलें बाहर, यहां है पूरा ब्यौरा
नोट- यूजर्स को सलाह है कि वो यह तरीका तभी अपनाएं जब उन्हें इस बात का पता हो कि अब उन्हें फोन वापस नहीं मिलने वाला है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks