शिमला: हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लगातार सख्ती बढाई जा रही है। कर्फ्यू की समयसीमा बढाने के बाद अब प्रदेश सरकार ने पुलिस को कर्फ्यू नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बढाने के निर्देश दिए गए हैं। बतौर रिपोर्ट्स, मंत्रिमंडल की बैठक में तय हुआ कि नियम तोडऩे वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: मछली को आटा डालने गए 3 बच्चे दलदल में फंसे, 2 बचे लेकिन एक डूब गया
पुलिस को निर्देश दिए गए कि वह अब आरोपित के खिलाफ सिर्फ FIR ना करें बल्कि उनको गिरफ्तार भी करें। इस मसले को लेकर एसपी कानून व्यवस्था भगत ठाकुर का कहना है पुलिस उन लोगों के चालान कर रही है जो मास्क नहीं पहनते हैं। इसमें सभी क्षेत्रों में एक जैार कारवाई की जा रही है। बार-बार अपराध किया तो जेल तक की सजा हो सकती है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 8 लोगों ने कहासुनी के बाद दुकानदार को पीटा, नहीं सह पाया दर्द का ताव; गई जान
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राज्य पुलिस ने सात से 15 मई सुबह आठ बजे तक मास्क न पहनने वालों को 4221 चालान किए हैं। इनमें 2732300 रुपये जुर्माना लगाया गया। चालान के मामलों में कांगड़ा पहले, मंडी दूसरे स्थान पर और पुलिस जिला बद्दी तीसरे स्थान पर रहा। शिमला, सोलन, चंबा में कम चालान किए गए।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में बेरहम कोरोना: 8 महीने की गर्भवती को भी नहीं छोड़ा, छीन ली जिंदगी
इस अवधि में शारीरिक दूरी के नियमों की उल्लंघना करने पर पुलिस ने कुल 274 चालान कर व 4,09,500 जुर्माना लगाया। कोविड निर्देशों की उल्लंघना करने पर 184 वाहनों के चालान कर 1,20,000 जुर्माना लगाया गया। इनमें से 6 वाहनों को जब्त किया गया।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks