हिमाचल में फिर बढ़ी टेंशन: कोविड के बीच फिर बर्ड फ्लू! NH किनारे फेंके मिले 150 मुर्गे-मुर्गियां

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में फिर बढ़ी टेंशन: कोविड के बीच फिर बर्ड फ्लू! NH किनारे फेंके मिले 150 मुर्गे-मुर्गियां

सोलन। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना महामारी के दौर के बीच एक और टेंशन बढाने वाली खबर सामने आ रही है। कोरोना वायरस के कहर के बीच पिछले साल की तरह एक बार फिर से बर्ड फ्लू के दस्तक की सुगबुगाहट होने लगी है। ताजा अपडेट के अनुसार कालका-शिमला एनएच पर ब्रूरी के समीप अज्ञात व्यक्ति ने करीब 150 से ज्यादा मरे हुए मुर्गे-मुर्गियां फेंक दिए। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: इसी कोरोना में कोचिंग पढ़ के IAS-YAS सब बन जाओ, पुलिस आएगी तो फिर यही होगा

वहीं, जब स्थानीय लोगों ने सुबह के वक्त मरे हुए मुर्गे-मुर्गियों को देखा तो हड़कंप मच गया। फिर प्रशासन को तुरंत इसकी सूचना दी गई। इसके बाद स्थानीय प्रशासन से एसडीएम अजय यादव समेत पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण किया है। एसडीएम ने इसकी जांच के आदेश भी दिए हैं। सैंपल लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मरे हुए मुर्गे-मुर्गियों को गड्ढे में दबा दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: अरे वाह! जयराम कैबिनेट ने दी 219 पदों को भरने की मंजूरी, यहां जानें ब्यौरा

मिली जानकारी के मुताबिक कुछ माह पूर्व भी कालका-शिमला एनएच पर धर्मपुर के समीप भी मरे हुए मुर्गे-मुर्गियां मिले थे। 

गौरतलब है कि कालका-शिमला नेशनल एनएच पांच पर पहले भी जनवरी माह के शुरू में लगातार चार दिन मृत मुर्गे फेंके पाए गए थे। इसके बाद पशुपालन विभाग की टीम ने अलग-अलग जगह से पांच-पांच रैंडम सैंपल भरे थे। इन्हें जांच के लिए जालंधर भेजा गया था। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल फिर शर्मसार: पड़ोसियों ने फेरा मुंह, नगर परिषद् उपाध्यक्ष बने सहारा; दिया कंधा

जालंधर लैब में भेजे इन सैंपलों की रिपोर्ट संदेहास्पद आने के कारण भोपाल लैब में भेजा गया था, जहां की रिपोर्ट के अनुसार इनमें बर्ड फ्लू के लक्षण की पुष्टि हुई थी। अब दोबारा से एनएच किनारे मृत मुर्गे और मुर्गियों के मिलने से लोगों में भय का माहौल है। 

पशुपालन विभाग के उपनिदेशक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि हाईवे के किनारे फेंके गए मृत मुर्गों के सैंपल लेने के बाद उन्हें नियमानुसार दबा दिया है। सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ