जिसके तहत बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को पहले संस्थागत क्वारंटाइन होना पड़ेगा। उसके बाद सेंटर से छुट्टी मिलने के बाद उन्हें उनके घरो पर भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: तीन बेटियों के पिता ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर लगाया फंदा, टूटा दुखों का पहाड़
उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बाहर से आने वाले लोगों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट भी चेक की जाएगी। उनसे पूछा भी जाएगा कि जहां पर वह जा रहे हैं क्या वहां उनके पास अलग से रहने की व्यवस्था है या नहीं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल शर्मसार: 102 साल के स्वतंत्रता सेनानी को बहू-बेटे ने पीटा, वीडियो वायरल; एक्शन में प्रशासन
यदि नहीं है तो उनके लिए प्रशासन की ओर से संस्थागत क्वारंटाइन केंद्र में भेजेगा, ताकि कोरोना संक्रमण का खतरा कम हो सके। उन्होंने कहा कि एसडीएम के पास के आधार पर ही जिले में एंट्री होगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर भी बनाएगा।
यहां जाने कैसे मिलेगी सूबे में एंट्री
अन्य राज्यों से आने वाले लोगों की जिला में एंट्री एसडीएम से पास जारी होने के बाद ही होगी। अन्य राज्यों से जो लोग शिमला में आना चाहते हैं, उन्हें कोविड ई पास पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन जिस उपमंडल का होगा, वहां के एसडीएम पोर्टल पर फॉर्वड हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: PM मोदी ने किया CM जयराम को फोन, बोले- हरसंभव मदद मिलेगी
प्रशासन की ओर से सभी एसडीएम को यूजर आइडी और पासवर्ड जारी कर दिए हैं। वे पोर्टल पर इसकी ऑनलाइन वेरिफिकेशन करेंगे। इसमें दस्तावेजों को चेक किया जाएगा। इसमें देखा जाएगा कि आवेदन का कारण क्या है, जो दस्तावेज लगाए हैं क्या वह सही है। सभी दस्तावेजों को चेक करने के बाद ही अनुमति दी जाएगी।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks