हिमाचल से सस्ते रेट पर लाकर पंजाब में इसे महंगे दाम पर बेचा जाता था। अरेस्ट किए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि उनके साथ जुड़े गैंग के दूसरे मेंबरों व उनसे चरस खरीदने वालों के बारे में पता लगा सकें।
पुलिस देख कार भगाने की कोशिश की लेकिन पकड़े गए
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि मुखबिरी मिलने पर CIA स्टाफ ने मॉडल टाउन के डेयरी चौक पर नाकाबंदी की। वहां स्विफ्ट कार को चेकिंग के लिए रोका गया। पुलिस पार्टी को देख ड्राइवर ने कार को पीछे मोड़कर भागने की कोशिश की लेकिन घेरा डाल उन्हें पकड़ लिया गया।
यह भी पढ़ें: CM जयराम ने दिए स्पष्ट संकेत: 26 मई के बाद भी जारी रहेगा हिमाचल में कोरोना कर्फ्यू
पुलिस ने कार सवार चीमा नगर का वरूण कुमार, अर्जुन नगर लाडोवाली रोड के मोहित शर्मा व ग्रीन मॉडल टाउन के सिमरनजीत सिंह रंधावा को अरेस्ट कर लिया। तलाशी लेने पर वरूण से 900 ग्राम, मोहित से 700 ग्राम व सिमरनजीत से 80 ग्राम चरस बरामद की गई।
75 हजार किलो लाकर 1.50 लाख में बेचते थे
पूछताछ में उन्होंने बताया कि हिमाचल से यह नशा लेकर आते थे। वहां से उन्हें चरस 75 हजार रुपए किलो मिलती है। जिसे वो पंजाब में लाकर दोगुनी कीमत यानी 1.50 लाख में बेचते हैं। उनसे पूछताछ के बाद और भी आरोपियों को अरेस्ट करने की तैयारी की जा रही है।
कातिलाना हमले के आरोप में पकड़ा जा चुका रंधावा
नशा तस्करी में अरेस्ट सिमरनजीत सिंह रंधावा इससे पहले भी 2017 में कातिलाना हमले के मामले में पकड़ा जा चुका है। यह केस जालंधर के ही थाना डिवीजन 7 में केस दर्ज हुआ था।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks