जयराम कैबिनेट की बैठक आज: कोविड कर्फ्यू बढ़ाने समेत होंगे ये फैसले! जानें सबकुछ

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

जयराम कैबिनेट की बैठक आज: कोविड कर्फ्यू बढ़ाने समेत होंगे ये फैसले! जानें सबकुछ

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यानी सोमवार सुबह 10:30 बजे राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक के दौरान सूबे में कोरोना कर्फ्यू 27 मई से बढ़ाकर 5 या 10 जून तक करने पर फैसला लिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में मानवता शर्मसार: कहीं चारपाई से नीचे उतारने के लिए नहीं आया कोई, कहीं डंडे से बांधा शव

इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा सूबे में कोरोना कर्फ्यू के बीच दुकानें खोलने के मामले में भी कुछ फैसले लिए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि आवश्यक वस्तुओं के अलावा अब अन्य दुकानों को भी खोलने और इन्हें खोलने की अवधि में बदलाव करने के संबंध में भी कैबिनेट बैठक में चर्चा की जाएगी। गौरतलब है कि व्यापारी वर्ग लगातार सरकार पर दुकानें खोलने के लिए दबाव बना रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान- 15 जून के बाद 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं! हम तैयार हैं

इसी तरह कैबिनेट बैठक में कई और अहम फैसले होंगे। कोरोना से बेहतरीन तरीके से योजना बनाकर लड़ाई लड़ रहीं पंचायतों को सम्मानित करने की योजना का भी ऐलान किया जा सकता है। 

इस बैठक में स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, पंचायती राज समेत कई अन्य विभागों के एजेंडों पर चर्चा की जाएगी। इसमें स्वास्थ्य विभाग प्रस्तुति देगा, जिसमें प्रदेश में कोरोना से हो रही मौतों और मामलों को कम करने की रणनीति बनेगी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल अलर्ट: ब्लैक फंगस का एक और मरीज मिला, नाक में है संक्रमण- करना पड़ेगा अलग!

राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से भी कोविड संक्रमण से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा होगी। सीएम जयराम ठाकुर ने शनिवार को कोविड नियंत्रण के लिए बेहतरीन काम कर रही ग्राम पंचायतों को सम्मानित करने और एक्टिव केस फाइंडिंग जैसे किसी अभियान पर विचार करने की बात की थी। 

इस बारे में एक-दो दिन में योजना तय करने के बारे में सीएम ने कहा था। माना जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में इस पर कोई निर्णय लिया जाए। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ