जयराम सरकार ने दो HPS को किया इधर-उधर; एक IPS को अतिरिक्त कार्यभार

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

जयराम सरकार ने दो HPS को किया इधर-उधर; एक IPS को अतिरिक्त कार्यभार

शिमला। हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए दो HPS का तबादला किया है। वहीं, एक आईपीएस को अतिरिक्त कार्यभार दिया है। इस संबंध में मुख्य सचिव अनिल खाची ने आदेश जारी कर दिए हैं। 

जारी किए गए इन आधिकारिक आदेशों के अनुसार एएसपी पंकज शर्मा को एएसपी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (एसआईयू) के पर पर तैनाती दी है। इसी तरह एएसपी विजय कुमार को एएसपी शिमला के पद पर तैनाती दी है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: मरीज के परिजन ने लेडी डॉक्टर व स्टाफ नर्स से किया घटिया व्यवहार, मामला दर्ज

वहीं, एडीजी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो अनुराग गर्ग के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के चलते एडीजी एवं कमाडेंट जनरल होम गार्ड सिविल डिफेंस और फायर सर्विस सतिंद्र पाल सिंह को एडीजी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। वह 22 मई से कार्यभार संभालेंगे। 

यह भी पढ़ें: हिमाचली देवताओं के आगे हारा क़ानून: मेले के दौरान कार्रवाई से उग्र हुए देवता, भगाई पुलिस

बता दें कि एडीजी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो अनुराग गर्ग को भारत सरकार ने आईजी बीएसएफ के पद पर तैनाती दी है। यह नियुक्ति पांच साल के लिए डेपुटेशन पर होगी। अनुराग गर्ग को 22 मई से एडीजी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो के पद से रिलीव करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ