इसके बाद जब पुलिस के पास यह मामला पहुंचा तो युवक घबराकर हिमाचल भाग आया और डेढ़ साल तक इधर उधर छिपता रहा। करीब डेढ़ साल बीत जाने के बाद यह सोचकर कि अब तो लड़की के दिमाग से शादी का भूत उतर गया होगा, वह घर लौट आया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के 8 अधिकारियों का प्रमोशन: IFS बने प्रधान मुख्य अरण्यपाल, HFS को APCCF बनाया
घर लौटने के बाद जब वह अपने शहर में बर्गर खाने के लिए गया तो वहां लड़की का भाई अपने दो दोस्तों को लेकर बाइक आया और उन्होंने उसकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। खून निकलने लगा तो वह जमीन पर गिर पड़ा।
इस पर आरोपी वहां से भाग गए। एकतरफा दीवानगी में ये खौफनाक वारदात पंजाब के जालंधर में हुई। अब पुलिस ने आरोपी लड़की, उसके भाई और दो दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: पति और सास ने महिला पर छिड़का मिट्टी का तेल, फिर लगा दी माचिस; 90% झुलसी
बतौर रिपोर्ट्स, जालंधर के मनजीत नगर निवासी जयराज (34) ने बताया कि वह दो साल पहले पक्का बाग में बुटीक चलाता था। उसके साथ बस्ती दानिशमंदा की एक लड़की भी काम करती थी। एक दिन उसे पता चला कि वह लड़की खुद को उसकी पत्नी बता रही है।
ग्राहकों से जब उसने यह बात सुनी तो उसने लड़की से इस बारे में पूछा। लड़की ने कहा कि कोई बात नहीं, तू मुझसे शादी कर ले। यह सुनकर उसे झटका लगा। उसने शादी करने से इनकार कर दिया। लड़की शादी के लिए अड़ी रही।
यह भी पढ़ें: खबर का असर: कल 15 वेटरों वाली शादी पर फ़्लाइंग स्क्वाड ने नहीं लिया था एक्शन, आज सब नपे
पुलिस के पास मामला पहुंचे के बाद जब युवक हिमाचल समेत अन्य जगहों से छिप छिपाकर वापस घर लौटा तो उसपर हमला हो गया। इस हमले का पता चलते ही उसका भाई तुरंत उसे अस्पताल लेकर गया और भर्ती कराया।
पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ बस्ती बावा खेल थाने में मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks