मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आ रही है। यहां पर हुए ताजा सड़क हादसे में 4 महिलाओं की जान चली गई है। वहीं, एक महिला के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है।
यह भी पढ़ें: हिमाचली ड्राइवर से बेअंदाजी: पुलिस वाले पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश, किया गया अरेस्ट
घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने चारों महिलाओं के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने इस हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: पार्वती नदी में गिर गई थी सरस्वती, दूसरे दिन सर्च के दौरान चट्टान के बीच मिली
बताया गया कि यह हादसा सरकाघाट के थौना गांव की यह घटना है। थौना की चढ़ाई से पिकअप गाड़ी पीछे उतर गई और नीचे घरों के पास जा गिरी। गाड़ी में राशन भरा हुआ था और महिलाएं राशन लेकर डिपो से घर जा रही थी। मृतक महिलाएं गुजर गहरे गांव की रहने वाली बताई जा रही हैं। वहीं, घायलों में ड्राईवर भी शामिल है। पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की पड़ताल की जा रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल वीडियो वायरल: महिला प्रधान ने खोली कोविड सेंटर की पोल, हाल देख आएगी शर्म
बतौर रिपोर्ट्स, सरकाघाट उपमंडल के तहत आने वाली थौना पंचायत की गुज्जर गैहरा गांव की पांच महिलाएं राशन लेने थौना गांव गई हुई थी। वापसी में उन्हें एक पिकअप पर वापिस घर जाने का मौका मिल गया। महिलाएं भी घर वापसी की जल्दी में जीप पर सवार हो गई, लेकिन कुछ ही दूरी पर यह जीप हादसे का शिकार हो गई और सड़क से 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कर्फ्यू में भी नहीं थम रही नशा तस्करी- चरस के साथ दबोचे 3 युवक, कार व बाइक जब्त
डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। मृतक महिलाओं की शिनाख्त झांसी देवी पत्नी दामोदर दास, दामोदरी देवी पत्नी बंशी राम, कमला देवी पत्नी इंद्र सिंह और सरला देवी पत्नी रोशन लाल के रूप में हुई है। सरला देवी पत्नी लाल सिंह निवासी गैहरा गंभीर घायल हैं। वहीं, जहां हादसा हुआ, उससे 50 मीटर दूर पीएचसी अस्पताल है। लेकिन अस्पताल में एंबुलेंस और डॉक्टर ना होने की वजह से लोगों ने रोष जताया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में गज़ब का फ्रॉड: ईंट भट्ठे में लेबर दिलाने के नाम पर व्यक्ति से ठगे साढे तीन लाख
बतौर रिपोर्ट्स, पुलिस ने चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। हादसे में घायल दो महिलाओं को घटनास्थल से कुछ ही दूर पीएचसी में उपचार नहीं मिल पाया, क्योंकि यहां न इलाज के लिए सामान था और न स्टाफ। बाद में दोनों गंभीर घायलों को मंडी जोनल अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां एक महिला ने दम तोड़ दिया।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks