हिमाचल में कोरोना रोगियों के सबसे बड़े मददगार बने जेपी नड्डा; कोविड फंड में दिए 2 करोड़ रूपए

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में कोरोना रोगियों के सबसे बड़े मददगार बने जेपी नड्डा; कोविड फंड में दिए 2 करोड़ रूपए

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच एक तरफ जहां सूबे की स्थित दिन बीतने के साथ ही साथ बाद से बदतर होती जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ प्रदेश सरकार और सूबे के नेताओं द्वारा जनता की सेवा करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी जा रही है। इसी कड़ी में सूबे से बीजेपी के राज्यसभा संसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सूबे के कोरोना मरीजों के सबसे बड़े मददगार बनकर उभरे हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में हफ्ते भर कुछ ऐसा रहेगा मौसम का हाल: एक क्लिक में जानें पूरा ब्यौरा

नड्डा ने अपने गृह राज्य हिमाचल में सांसद निधि से 2 करोड़ रुपए की राशि एचपी कोविड-19 सॉलिडेरिटी रिस्पांस फंड के लिए स्वीकृत की है। इस वित्तीय सहयोग से हिमाचल सरकार कोरोना के खिलाफ लड़ाई को और बेहतर ढंग से लड़ सकेगी। जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार देशवासियों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए जी जान से प्रयास कर रही है। इसके लिए सभी आवश्यक कदम प्राथमिकता के आधार पर उठाए जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल अलर्ट: सूबे में रिपोर्ट किया गया ब्लैक फंगस का दूसरा केस, पहली मरीज का ऑपरेशन सफल

इस अदृश्य शत्रु से लड़ने के लिए केंद्र सभी राज्यों को पूरा सहयोग दे रहा है। हिमाचल की भी केंद्र से पूरी मदद की जा रही है। ऑक्सीजन कोटा बढ़ाने के साथ ही कई अन्य उपकरण प्रदेश को मुहैया करवाए गए हैं। जेपी नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुवाई में प्रदेश सरकार भी कोरोना के खिलाफ  कारगर तरीके से लड़ाई लड़ रही है। आपदा की इस घड़ी में वह भी प्रदेशवासियों के साथ हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: देर रात दोस्तों के साथ छत पर बैठ किया नशा, सुबह कमरे में लटका हुआ मिला युवक

उन्होंने बताया कि इस महामारी से लड़ने के लिए उन्होंने सांसद निधि से 2 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। इससे प्रदेश सरकार जनता को कोविड-19 से बचाने के लिए और भी बेहतर ढंग से काम कर सकेगी। उन्होंने लोगों का भी आह्वान किया है कि वे मास्क व सोशल डिस्टैंसिंग जैसे नियमों की अनुपालना करें।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ