जूनियर नड्डा का साहसिक कदम: सेवाभाव से लौटे हिमाचल, किया बड़ा खुलासा...

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

जूनियर नड्डा का साहसिक कदम: सेवाभाव से लौटे हिमाचल, किया बड़ा खुलासा...

बिलासपुर: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने बेटे हरीश नड्डा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने हरीश को कोरोना संकट की घड़ी में अपने लोगों की सेवा करने के लिए हिमाचल भेजा है। लोगों की सहायता करने का कार्यभार अब हरीश नड्डा संभालेंगे। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए जेपी नड्डा के इस कदम को काफी अहम माना जा रहा है।

परिवार से नहीं आएगा कोई राजनीति में: खुलासा 

बता दें कि हिमाचल आने से पूर्व हरीश दिल्ली में रहकर गुरूग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद सहित अन्य जिलों में कोविड संक्रमित सहित जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे थे। हालांकि, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके पिता के ऊपर पूरे देश की जिम्मेदारी है। ऐसे में गृह जिला का ध्यान रखने के लिए उन्होंने मुझे भेजा है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में गज़ब का फ्रॉड: ईंट भट्ठे में लेबर दिलाने के नाम पर व्यक्ति से ठगे साढे तीन लाख

हरीश नड्डा स्पष्ट किया कि उनके परिवार से कोई भी सक्रिय राजनीति में नहीं आएगा। यह उनके पिता का निर्णय और सख्त आदेश है। परिवार के अन्य लोग सामाजिक कार्यों में रहकर लोगों की मदद करते रहेंगे। साटन ही हरीश ने कहा कि संगठन में रहकर सिर्फ एक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करना है। इसके अलावा उन्हें किसी भी पद की लालसा नहीं है।

पार्टी के लिए एकत्र करेंगे वोट बैंक:

अगले वर्ष होने वाली होने वाली विधानसभा चुनाव से संबंधित सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन बेहतर हो इस बाबत वह स्थानीय विधायकों के साथ मिलकर विकास कार्यों के साथ-साथ कोरोना के इस कठिन दौर में लोगों की जी जान से सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी का सदस्य होने के चलते वह भाजपा के हर विधायक के साथ खड़े हैं और उनके लिए वोट बैंक भी एकत्रित करेंगे।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: पीछे उतरी पिकअप और नीचे जा गिरी, 2 महिलाओं की गई जान, 4 पहुंचे अस्पताल

हरीश नड्डा ने बताया कि उन्हें पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन जिला का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया है। इसके नाते वह बंदलाधार सहित बिलासपुर को टूरिज्म की दृष्टि से विकसित करना चाहते हैं। इसके लिए वह काफी प्लान भी तैयार कर रहे हैं। कोविड कार्यकाल समाप्त होने के बाद अंतिम प्रारूप दिया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ