कंगना ने बताई थकावट और कमजोरी
कंगना इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'पिछले कुछ दिनों से मैं आंखों में जलन के साथ काफी थकावट और कमजोरी महसूस कर रही थी। मैं हिमाचल के लिए निकलने वाली थी तो मैंने कल अपना टेस्ट कराया और आज इसका रिजल्ट आया है कि मैं कोविड पॉजिटिव हूं।'
कंगना बोलीं- मैं इसे खत्म कर दूंगी
रिजल्ट पॉजिटिव आने के बाद कंगना ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। उन्होंने आगे लिखा, 'मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। मुझे पता ही नहीं था कि यह वायरस मेरी बॉडी में पार्टी कर रहा है। अब मुझे पता चला है तो मैं इसे खत्म कर दूंगी। प्लीज अपने ऊपर किसी चीज को हावी मत होने दें, अगर आप डर गए तो यह आपको और ज्यादा डराएगा। आइए, हम COVID-19 को बर्बाद कर दें। यह कुछ नहीं बस थोड़े समय का फ्लू है जिसके बारे में बहुत दबाव बनाया गया है और अब यह कुछ लोगों के मन पर हावी हो गया है। हर हर महादेव'
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks