जो शायद इस गर्मी को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। ताजा मामला कांगड़ा जिले से सामने आया है। गौर रहे कि ये वाही जिला है, जहां के एक बीजेपी नेता का ऑडियो हाल ही में वायरल हुआ था। जिसमें नेता जी BMO को फोन पर अस्पताल फूंकने की धमकी तक दे रहे थे।
मारपीट, गाली गलौच, अभद्र व्यवहार व जान से मारने की धमकी
अब जिले के उसी फतेहपुर क्षेत्र से एक नया मामला रिपोर्ट किया गया है। जहां पर बीडीसी फतेहपुर के बीजेपी समर्थित उपाध्यक्ष पर कोरोना से मृत व्यक्ति के अंतिम संस्कार की ड्यूटी निभा रहे नायब तहसीलदार, पटवारी पटवार वृत्त छत्र व अंशकालिक कार्यकर्ता पटवार वृत्त छत्र के साथ मारपीट, गाली गलौच, अभद्र व्यवहार व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगे हैं। मामला पुलिस तक जा पहुंचा है और FIR दर्ज कर ली गई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: उपप्रधान ने 20 वर्षीय लड़की को भगाया! कोर्ट पहुंचा बेबस पिता; पुलिस ने नहीं की मदद
नायब तहसीलदार सुशील कुमार ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि बीती शाम वह छत्र क्षेत्र में कोरोना संक्रमित व्यक्ति का दाह संस्कार करवाने प्रशासन की तरफ से गए थे।
तो वहां पर स्थानीय ब्लॉक समिति सदस्य धर्मेंद्र सिंह जोकि आजकल ब्लॉक समिति फतेहपुर के उपाध्यक्ष हैं, बिना मास्क पहने उक्त स्थल पर पहुंचे, जब उन्हें दाह संस्कार स्थल पर जाने से रोकने की कोशिश की गई तो वह एक दम भड़क उठे। प्रशासन व उन्हें (नायब तहसीलदार) को गालियां निकालना शुरू कर दीं।
यह भी पढ़ें: नड्डा-अनुराग ने हिमाचल को भेजा चलता-फिरता अस्पताल: रवाना की 17 मोबाइल मेडिकल यूनिट
इसकी शिकायत उन्होंने तुरन्त डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति व एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन से कर दी है, तो वहीं पुलिस चौकी रैहन में भी लिखित शिकायत कर दी है। वहीं इस पर जब बीडीसी उपाध्यक्ष धर्मेद्र सिंह के साथ बात की तो वह इस पर कुछ संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: बेटे ने मां को ख़ाया तो खोलकर रख दिया IGMC का कच्चा-चिटठा, बताया- तड़पते रहते हैं मरीज
वहीं, दूसरी तरफ इस मामले को लेकर पटवारी एवं कानूनगो संघ भड़क गया है। संघ ने बैठक कर पटवारी व कानूनगो संघ ने तीन दिन के अंदर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही चेताया कि अगर कार्रवाई नहीं की गई तो तहसील कार्यालय के अधीन कार्यरत सभी पटवारी व कानूनगो कोविड-19 ड्यूटी से संबंधित किसी भी कार्य का निर्वहन नहीं करेंगे। इसके साथ ही सभी पटवारी व कानूनगो विरोध के तौर पर 19 मई से अपने कार्यालयों को ताला लगाकार बंद रखेंगे।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks