CM जयराम की PM मोदी से बैठक आज, इस जिले के DC विशेष रूप से रहेंगे मौजूद

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

CM जयराम की PM मोदी से बैठक आज, इस जिले के DC विशेष रूप से रहेंगे मौजूद

शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज प्रधानमंत्री मोदी की वर्चुअल बैठक में शामिल होंगे। बैठक में पीएम और सीएम के बीच कोरोना की वर्तमान स्थिति को लेकर चर्चा होगी। बैठक में हिमाचल समेत 10 राज्यों के मुख्यमंत्री और अधिक संक्रमित जिलों के जिलाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

कांगड़ा के डीसी भी रहेंगे मौजूद:

पीएम मोदी आज हिमाचल प्रदेश समेत तमिलनाडु, कर्नाटक, असम, गोवा, मध्यप्रदेश, दिल्ली, बिहार, उत्तराखंड के 46 जिलाधिकारी, चंडीगढ़ के प्रशासक और राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ चर्चा करेंगे। बैठक में जिलों में कोरोना की क्या स्थिति है और इसकी कैसे रोकथाम हो, इस पर चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: ठेकेदार का मोबाइल हुआ गुम तो मजदूरों को बना दिया मुर्गा, देखते रहे पुलिसकर्मी

इसी कड़ी में प्रधानमंत्री कांगड़ा के उपायुक्त राकेश प्रजापति भी बैठक में मौजूद रहेंगे। कांगड़ा जिला हिमाचल में सबसे अधिक संक्रमित जिलों में से एक है, ऐसे में उपायुक्त राकेश प्रजापति की इस बैठक में उपस्थिति अहम होगी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल की प्रथम महिला को भी हो गया कोरोना; आज अबतक 48 की गई जान

गौरतलब है कि कांगड़ा जिले में 36,156 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 11,524 सक्रिय केस हैं। जिला में कोरोना संक्रमण से सबसे ज्‍यादा लोगों की मौत हुई है, अब तक 686 लोग जान गंवा चुके हैं। जिला में 23 हजार से ज्‍यादा मरीज स्‍वस्‍थ हो चुके हैं। कुछ दिन से मामलों में मामूली गिरावट आई है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ