सोलन में यहां पर पार्षदों को मिली चालान करने की शक्तियां
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए एसडीएम ने आपात बैठक बुलाई, जिसमें नगर परिषद पार्षदों को बिना मास्क के बाहर घूमने वालों व कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान करने की शक्तियां दी गईं। संक्रमित व उनके परिवार का कोई सदस्य अगर बाहर घूमता पाया गया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कांगड़ा में अब से केवल दो घंटे ही चलेगी ऑनलाइन कक्षाएं
प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि कांगड़ा जिला में स्कूलों की आनलाइन कक्षाएं दिन में दो घंटें तथा सप्ताह में पांच दिन आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बच्चों की आंखों पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़े। इस बाबत अभिभावकों द्वारा भी डिजीटल कक्षाओं की अवधि करने बारे मांग की गई थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 30 वर्षीय युवती ने पशुशाला में जाकर लगा लिया फंदा, डिप्रेशन से थी पीड़ित
उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि कांगड़ा जिला में आवश्यक दवाइयों तथा चिकित्सा उपकरणों की निर्धारित दामों पर ही बिक्री सुनिश्चित करने के लिए ड्रग कंट्रोलर को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं ताकि किसी भी स्तर पर लोगों से मनमाने दाम नहीं वसूले जाएं इस के लिए निरीक्षण की नियमित रिपोर्ट भी भेजने को कहा गया है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks