हिमाचल: कोरोना में छिन गई थी 'कुलभूषण' की नौकरी, फंदे से लटका- छोड़ गया आखिरी ख़त

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: कोरोना में छिन गई थी 'कुलभूषण' की नौकरी, फंदे से लटका- छोड़ गया आखिरी ख़त

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच प्रदेश सरकार ने कोविड कर्फ्यू का ऐलान कर रखा है। इस दौरान जहां सबकुछ बंद कर दिया गया है। वहीं, सूबे में जा रही नौकरियों के चलते लोगों को भारी मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी वजह से प्रदेश में आत्महत्या के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में सूबे के कांगड़ा जिले से एक परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस को चकमा देकर भागे तीन विदेश: फिर पकड़े गए और हुआ कुछ ऐसा...

यहां स्थित नूरपुर थाना क्षेत्र के तहत जाच्छ पंचायत में मंगलवार रात को एक व्यक्ति ने अपने घर में लोहे के जंगले में रस्सी डालकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कुलभूषण (44) पुत्र खेमराज निवासी जाच्छ के रूप में हुई हैं। थाना प्रभारी कल्याण सिंह ने बताया कि कुलभूषण ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट में लिखा है कि वह आत्महत्या कर रहा है। उसके मरने के बाद परिवार के किसी भी सदस्य को परेशान न किया जाए। 

यह भी पढ़ें: खबर का असर: शेयर करने के लिए आपका आभार, पुलिस और जनता ने ढूंढ निकाली लापता महिला

सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा है कि कोविड कर्फ्यू में नौकरी न मिलने से मानसिक तौर पर परेशान था। कोरोना कर्फ्यू से पहले पंजाब में एडहॉक पर किसी स्कूल में टीचर था, लेकिन नौकरी जाने से काफी समय खाली रहने के बाद मानसिक तनाव में रहने लगा। मृतक कुछ समय पूर्व कोविड संक्रमण से ठीक होकर घर आया था। कोविड प्रोटोकाल के अनुसार अलग ही रह रहा था। सुबह कमरे में न दिखने पर परिवार वालों ने उसे ढूंढा तो जंगले से लटके पाया। 

यह भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों की किस्मत खुली: सैलरी के साथ EPF खाते में आएगी मोटी रकम

पुलिस ने सुसाइड नोट को अपने कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक अपने पीछे मां, पत्नी, तीन लड़कियां छोड़ गया है। सबसे बड़ी लड़की की आयु करीब 12 वर्ष है। पुलिस को यह सूचना मृतक के पिता खेमराज ने दी। पुलिस ने मौके पर जाकर तहकीकात के बाद मामला दर्ज किया। सब इंस्पेक्टर दुनी चंद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ