हिमाचल शर्मसार: सगी बहन बोली- मुझे छेड़ता है मेरा भाई, दर्ज हुई FIR

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल शर्मसार: सगी बहन बोली- मुझे छेड़ता है मेरा भाई, दर्ज हुई FIR

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित कोटखाई से एक बड़ा ही शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां पर एक बहन ने अपने भाई पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। युवती की मानें तो उसका भाई उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पीडिता ने पुलिस थाने में इस संबंध में शिकायत भी दर्ज कराई है। 

यह भी पढ़ें: पूर्व सीएम वीरभद्र की तबियत का हाल जानने IGMC पहुंचे CM जयराम, लिया अपडेट

पुलिस ने छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पीड़िता 46 साल की है, जबकि आरोपित की आयु 40 वर्ष है। पीड़िता ने अपने भाई के खिलाफ आरोप लगाया है कि उसने 26 मई को उसके साथ छेड़छाड़ की।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: कोरोना पीड़ित के अंतिम संस्कार में इस्तेमाल पीपीई किट को खुले में फेंका, घबराए लोग

विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट भी की। पीड़िता की शिकायत पर कोटखाई पुलिस ने आईपीसी की धाराओं 354 ए, 323, 504 और 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोटखाई थाने के एसएचओ धर्म सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ