इस सब के बीच आज प्रदेश के कुल्लू जिले से एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां पर सेब के बगीचे से अफीम के पौधों की खेप बरामद की गई है।
यह भी पढ़ें: HPSSC का गज़ब खेल: 379 पदों के आवेदन को बचे हैं तीन दिन और ठप पड़ी हुई है वेबसाइट!
पुलिस ने यहां पर ढाई हजार से अधिक अफीम के पौधे बरामद किए हैं। वहीं, इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार सेब का यह नशीला बगीचा पुलिस थाना आनी के तहत पड़ती पुलिस चौकी लुहरी के अंतर्गत कटाहर गांव में मौजूद था।
दो अलग-अलग खेतों से बरामद किए गए हैं पौधे
डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि लुहरी पुलिस चौकी के जवान जब गश्त पर थे तो किसी ने पुलिस को सूचना दी कि कटाहर गांव के पदम सिंह ने अपने सेब के बगीचे में अफीम के पौधे अवैध तौर ओर उगाए हैं। पुलिस ने पदम सिंह के बगीचे में पहुंच कर 511 पौधे अवैध रूप से उगे हुए पाए। जिन्हें पुलिस ने जलाकर नष्ट कर दिया और पदम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी, मरीजों की बिगड़ी हालत, सीएम तक पहुंची बात
वहीं, पुलिस थाना आनी के अंतर्गत डाकघर जाओं के डगुट गांव में चेत राम नामक व्यक्ति ने अपने सेब के बगीचे में अफीम की अवैध खेती कर रखी थी, जिसकी गुप्त सूचना आनी पुलिस को मिली और पुलिस ने चेत राम के बगीचे का दौरा किया।
जहां पाया गया कि चेत राम ने दो खेतों में अफीम के 2,130 पौधे उगा रखे थे, जिन्हें पुलिस ने उखाड़ने के बाद जलाकर नष्ट कर दिया और चेत राम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks