हिमाचली देवताओं के आगे हारा क़ानून: मेले के दौरान कार्रवाई से उग्र हुए देवता, भगाई पुलिस

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचली देवताओं के आगे हारा क़ानून: मेले के दौरान कार्रवाई से उग्र हुए देवता, भगाई पुलिस

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कुल्लू घाटी के विश्व धरोहर गांव नग्गर में उस समय एक परिदृश्य सामने आया जब वहां पर पुलिस दल को देवताओं ने भगाया। 

गुरूवार शाम के समय जब देवी-देवताओं के देवकार्य में उपस्थित हुए देवलुओं की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस दल पहुंचा। इस पर देवता उग्र हो गए और पुलिस को वहां से भागने पर मजबूर होना पड़ा। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल से जुड़े इंटरस्टेट गैंग के तार: पौने 2 किलो चरस समेत 3 तस्कर अरेस्ट

बता दें कि हर वर्ष नग्गर में माता त्रिपूरा सुंदरी के प्रांगण में छह दिवसीय शाढ़ी जाच का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी यह जातर मेला 18 से 24 मई तक मनाया जा रहा है। 

गुरूवार को जांच के तीसरे दिन जब नग्गर क्षेत्र के तीन देवी देवता माता पटंति, माता त्रिपूरा सुंदरी व नाग देवता एक सुक्ष्म देवकार्य के लिए एकत्रित हुए तो वहां पर देवलुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तीनों देवी देवताओं को पुलिस इस कार्यवाही पर एतराज हुआ। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: मरीज के परिजन ने लेडी डॉक्टर व स्टाफ नर्स से किया घटिया व्यवहार, मामला दर्ज

इसके बाद सभी देवता उग्र हो गए जिससे पुलिस दल से वहां से भागने पर मजबूर होना। हालांकि एक बार तो पुलिस वहां से चली गई मगर दूसरी बार पुन: भीड़ को देखा तो उन्हें उल्टे पांव वहां से जाना पड़ा। 

कोरोना काल के चलते सामाजिक दूरी, मास्क पहनना जहां जरूरी हैं लेकिन देवी-देवताओं ने पूलिस की कार्यवाही पर एतराज जताया। गौर रहे कि नग्गर में जहां शाढ़ी जाच को लेकर देवकार्य चला वहीं पर वायरल वीडियो की क्षेत्र में बड़ी चर्चा है। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ